ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Bastar Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और आदिवासी गीतों पर सुरक्षाबलों के साथ नृत्य किया। ……. स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका! रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित …… छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का टोकन आज से शुरू, 15 नवंबर से बिकेगा धान; मोबाइल से घर बैठे करें बुकिंग, जानें पूरा नियम ……. छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर भर्ती के नियम बदले, अब D.Ed-B.Ed के साथ TET और RCI रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; जानें किस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए …… अनंत सिंह की बेटी की शादी बनेगी बिहार का सबसे चर्चित आयोजन! दामाद को 2.5 करोड़ की Defender, बेटे को BMW; घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी Thar ……

पत्नी ने डंडे से पीट-पीटकर पति की हत्या की, जानिए क्या है पूरा मामला

बालोद, 16 मार्च 2024 : छत्तीसगढ़ के बालोद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई हैं। जिले के भुसरेंगा गांव में एक महिला ने अपने पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का पति काम नहीं करता था, जिससे वह परेशान थी. और आए दिन दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद होते रहता था। जिससे नाराज पत्नी ने उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गई। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकरी के मुताबिक, मृतक का नाम सुदामा (उम्र 39 साल) है जो कि भूसरेंगा का ही रहने वाला था, उसकी हत्या को अंजाम देने के बाद उसकी पत्नी योगिता मौके फरार हो गई थी. वहीं घटना के बाद सुदामा के परिजनों ने उसे घायल अवस्था में धमतरी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद सनौद थाना पुलिस ने आरोपी योगिता की पातसाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं योगिता ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायाल में पेश कर दुर्ग जेल दाखिल किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *