ब्रेकिंग न्यूज़

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ आज, नोट करें चांद निकलने का समय, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा ….. चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का असर, रायपुर से बस्तर तक छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी….. Free admission at Gyanda Public School: ज्ञानदा पब्लिक स्कूल का बड़ा ऐलान! अगले सत्र में दाखिला होगा निःशुल्क, फीस कम करने पर भी विचार …..

कोचिंग सेंटर में साथ पढ़ने वाले प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

जयपुर, 24 मार्च 2024 : राजस्थान के जयपुर में डबल सुसाइड का मामला सामने आया है. यहां एक कोचिंग सेंटर में साथ पढ़ने वाले प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया है. दोनों एक कार में बेहोशी की हालत में मिले थे. पुलिस ने दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन जान नहीं बच पाई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, चौमू थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा का कहना है कि दोनों यहां एक कोचिंग सेंटर में साथ पढ़ते थे. 20 वर्षीय लड़के का नाम जतिन सैन है, जबकि 19 वर्षीय लड़की की का नाम अंकिता यादव है. रविवार को कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली. चौमू थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि जतिन सैन और अंकिता यादव एक कार में बेहोश मिले थे।

एचएसओ ने कहा कि दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका. शुरुआती जांच में लग रहा है कि दोनों ने जहर खाया था, जिससे उनकी मौत हो गई. फिलहाल सुसाइड की वजह सामने नहीं है, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा, ‘दोनों जयपुर के रहने वाले थे और एक कोचिंग सेंटर में एक साथ पढ़ते थे. उनके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है और उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी में भेज दिया गया है.’

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *