ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Bastar Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और आदिवासी गीतों पर सुरक्षाबलों के साथ नृत्य किया। ……. स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका! रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित …… छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का टोकन आज से शुरू, 15 नवंबर से बिकेगा धान; मोबाइल से घर बैठे करें बुकिंग, जानें पूरा नियम ……. छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर भर्ती के नियम बदले, अब D.Ed-B.Ed के साथ TET और RCI रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; जानें किस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए …… अनंत सिंह की बेटी की शादी बनेगी बिहार का सबसे चर्चित आयोजन! दामाद को 2.5 करोड़ की Defender, बेटे को BMW; घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी Thar ……

CRIME NEWS : होली के जश्न के बीच चाकू से गोदकर युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

रायपुर, 25 मार्च 2024 : राजधानी में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद होली के जश्न के बीच हत्या की वारदात हुई है। भाठागांव इलाके में अज्ञात आरोपियों ने युवक की चाकू से गोदकर युवक की निर्मम हत्या कर दी गई. युवक की लाश सोनकर बाड़ी में पड़ी हुई मिली. युवक के शरीर पर 12 से ज्यादा वार के निशान मिले हैं. इस हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है. भाठागांव BSUP कॉलोनी निवासी मोहित सोनकर की लाश सोनकर बाड़ी भाठागांव इलाके में पड़ी मिली. जिसके बाद इलाके के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि मृतक शराब भट्टी में काम करता था. फिलहाल हत्या के आरोपी और हत्या का कारण दोनों अज्ञात हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *