ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर – बांग्लादेशी घुसपैठियों से जुड़ी बड़ी खबर, घुसपैठियों को किया जा रहा डिपोर्ट, रायपुर पुलिस घुसपैठियों को लेकर रवाना, बॉर्डर पर BSF को सौंपे जाएंगे बांग्लादेशी, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव से हुई थी गिरफ्तारी, करीब 30 बांग्लादेशी हुए थे गिरफ्तार …… रायपुर – रायपुर से विशेष ट्रेन, सीएम साय विशेष ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, रायपुर से अयोध्या धाम के लिए रवाना होगी ट्रेन, श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालु करेंगे दर्शन, 850 श्रद्धालुओं को कराया जाएगा अयोध्या भ्रमण……  रायपुर – हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर की पत्नी गिरफ्तार, रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर गिरफ्तार, तोमर बंधुओं के लगातार संपर्क में थी, रोहित, रुबी तोमर को फरार होने में की मदद, तोमर बंधुओं के खिलाफ 8वां केस दर्ज…..  रायपुर – छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने दी जानकारी, राहुल गांधी को दिया छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण….. भोपाल – ब्रांड मध्यप्रदेश, विदेश से आएगा निवेश ! दुबई दौरे पर सीएम डॉ. मोहन यादव, सीएम डॉ. मोहन यादव का बयान, 1971 के बाद 6 अमीरातों ने मिलकर यूएई की दशा बदली, भारतीय संस्कृति की विश्व बंधुत्व की भावना को भी स्वीकारा…..

BREAKING NEWS : लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति ने घर जाकर किया भारत रत्न से सम्मानित

नई दिल्ली, 31 मार्च 2024 : भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में आडवाणी के आवास पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे।

इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पीवी नरसिम्हा राव व चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन और दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ मरणोपरांत प्रदान किया।

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए सम्मान उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने स्वीकार किया। चौधरी चरण सिंह के लिए उनके पोते और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान स्वीकार किया। वहीं, स्वामीनाथन की ओर से उनकी बेटी नित्या राव और कर्पूरी ठाकुर की ओर से उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति मुर्मू से यह पुरस्कार लिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *