ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Bastar Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और आदिवासी गीतों पर सुरक्षाबलों के साथ नृत्य किया। ……. स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका! रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित …… छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का टोकन आज से शुरू, 15 नवंबर से बिकेगा धान; मोबाइल से घर बैठे करें बुकिंग, जानें पूरा नियम ……. छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर भर्ती के नियम बदले, अब D.Ed-B.Ed के साथ TET और RCI रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; जानें किस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए …… अनंत सिंह की बेटी की शादी बनेगी बिहार का सबसे चर्चित आयोजन! दामाद को 2.5 करोड़ की Defender, बेटे को BMW; घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी Thar ……

शराब पीकर स्कूल में हुड़दंग मचाने वाले शिक्षक बर्खास्त, आदेश जारी

बिलासपुर, 2 अप्रैल 2024 : बिलासपुर में शराब पीकर स्कूल में हुड़दंग मचाने वाले शिक्षक संतोष कुमार केंवट को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, लंबे समय से अस्पताल से बिना अनुमति के गायब रहने वाली स्टाफ नर्स अनिता मरावी को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के अनुमोदन के बाद दोनों कर्मचारियों की क्रमशः सेवा समाप्ति एवं निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। स्कूल शिक्षक की सेवा समाप्ति का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से और स्टाफ नर्स का निलंबन आदेश संयुक्त संचालक स्वास्थ्य बिलासपुर से आज जारी किए गए। गौरतलब है कि मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम मचहा में संतोष कुमार केंवट प्राथमिक स्कूल शिक्षक थे। उनके द्वारा 28 फरवरी को शराब पीकर स्कूल में हुड़दंग मचाया गया। घटना ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। कलेक्टर के निर्देश पर केंवट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच संस्थित की गई। इस संबंध में निलंबित शिक्षक का जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षक संतोष कुमार केंवट को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 की प्रावधानों के अंतर्गत दीर्घ शास्ति के अनुक्रम में यह कठोर कार्रवाई की है। इसी प्रकार मस्तुरी ब्लॉक के ही ग्राम लोहर्सी स्थित पीएचसी अस्पताल में पदस्थ स्टार्फ नर्स अनिता मरावी को निलंबित कर दिया गया है। मरावी 5 फरवरी से लेकर 4 मार्च तक बिना अनुमति के अस्पताल से नदारद पाई गईं। बीएमओ मस्तुरी ने इस आशय की रिपोर्ट संयुक्त संचालक को भेजकर कार्रवाई के लिए अनुशंसा की थी। निलंबन अवधि में मरावी सीएमएचओ कार्यालय में अटैच रहेंगी। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *