ब्रेकिंग न्यूज़

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ आज, नोट करें चांद निकलने का समय, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा ….. चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का असर, रायपुर से बस्तर तक छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी….. Free admission at Gyanda Public School: ज्ञानदा पब्लिक स्कूल का बड़ा ऐलान! अगले सत्र में दाखिला होगा निःशुल्क, फीस कम करने पर भी विचार …..

शिव भक्ती में रंगी महिलाओं ने उठाई आस्था की कावड़, सड़कों पर गूंजा हर-हर महादेव।

Kanwar Yatra 2025: सावन का पावन महीना और भगवान शिव की आराधना, इसी आस्था और समर्पण की मिसाल बनी अर्पण जन कल्याण समिति के महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कावड़ यात्रा, जो बुधवार को परसुलीडीह कॉलोनी के शिव मंदिर से आरंभ हुई, कॉलोनी की महिला मंडली ने इस धार्मिक यात्रा का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ किया।

 

Kanwar Yatra
Kanwar Yatra

कावड़ यात्रा में महिलाओं ने पारम्परिक मांगलिक कपड़े पहनकर उत्साह से भाग लिया, आज सुबह महिलाएं जल भरकर अपनी कावड़ सजाकर परसुलीडीह कॉलोनी में स्थित महादेव मंदिर पहुंचीं, जहां महादेव की पूजा अर्चना कर आरती की और कावड़ लेकर रवाना हुई, हर महादेव के जयकारों के साथ कावड़ यात्रा रवाना हुई।

 

Kanwar Yatra
Kanwar Yatra

रिंग रोड 3 के तालाब से जल भरकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने कंधे पर कावड़ उठाकर शिवभक्ति की मिसाल पेश की, तालाब  से भरे कावड़ लेकर भगवान शिव के जयकारों से गूंजती यह यात्रा जैसे ही आगे बढ़ी, ऐसे लग रहा था कि शिव की भक्ति की तरंगें फैल गईं हो।

हर हर महादेव के जयघोष के साथ कावड़ यात्रा पूरे उत्साह और भक्ति भाव से निकली, महिलाओं की शिवभक्ति ने श्रद्धा का नया रूप दिखाया, जहां कावड़ में उनकी भागीदारी ने सभी को भावविभोर कर दिया, यात्रा में आस्था, ऊर्जा और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Kanwar Yatra

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *