ब्रेकिंग न्यूज़

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ आज, नोट करें चांद निकलने का समय, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा ….. चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का असर, रायपुर से बस्तर तक छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी….. Free admission at Gyanda Public School: ज्ञानदा पब्लिक स्कूल का बड़ा ऐलान! अगले सत्र में दाखिला होगा निःशुल्क, फीस कम करने पर भी विचार …..

नंदकुमार ध्रुव ने लिया संपूर्ण देहदान का संकल्प, समाज के लिए मिशाल बने ।

शिक्षा विभाग के संकुल समन्वयक नंदकुमार ध्रुव ने देहदान का लिया संकल्प, ध्रुव ने कहा कि महापुरुषों की किताब पढ़कर जाना की वास्तविक में जीते जी अगर हम कुछ नहीं कर सके तो कम से कम मरणोपरांत अपना देहदान कर किसी के नई जीवन के दरवाजे खोल सकें, किसी के काम आ सकें, इस मंशा से मैंने आज अपने संपूर्ण देहदान का संकल्प लिया है।

जिले में प्रोजेक्ट दधीचि का संचालन किया जा रहा है, इसके तहत आमजन आगे आकर अपनी भागीदारी दे रहे है, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने श्री ध्रुव को इस मानवीय निर्णय के लिए शॉल तथा प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।

कलेक्टर ने समाज से की अपील – वे भी इस नेक कार्य में भागीदारी निभाएं और जरूरतमंदों के लिए जीवन की नई उम्मीद बने, इस मौके पर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

गौरतलब हो कि देहदान के साथ ज्ञान दान में भी ध्रुव ने समर्पण दिखाया और स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत भी संकुल समन्वयक नंदकुमार ध्रुव ने जिला प्रशासन को दान की पुस्तकें, जरूरतमंदों को भविष्य बनाने में मिलेगी मदद।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *