ब्रेकिंग न्यूज़

बिलासपुर – ऑनलाइन सट्टा-हवाला नेटवर्क का बड़ा खुलासा! 25 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज मिले, 8 लाख कैश और गहने जब्त; दुबई तक जुड़े तार ….. कोरबा – बालको प्लांट में चोरी का अनोखा जुगाड़!, बालको प्लांट में चोरी का ऐसा जुगाड़! कमर से सीने तक लपेटा 49 KG कॉपर वायर, ऐसे खुली पोल …… रायपुर – ‘बाप तो आखिर बाप होता है…’ देवेंद्र यादव पर पूर्व CM के OSD का पोस्ट, छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने ….. रायपुर के दिवाकर अस्पताल में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का आरोप! 3 डिलीवरी, 26 जन्म प्रमाणपत्र; डॉक्टर समेत 6 गिरफ्तार ……. महाराष्ट्र की सृष्टि धर्मेंद्र शर्मा ने 50 मीटर लिंबो स्केटिंग 6.86 सेकंड में पूरी कर अपना ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। CM देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई। …. रायपुर के महावीर नगर में बिना वैध लाइसेंस क्रीम बनाने की यूनिट पर छापा। गोलबाजार से पाकिस्तान की 236 प्रतिबंधित गोरी और चांदनी क्रीम भी जब्त। ….. देवउठनी एकादशी आज 20 नवंबर 2026 को मनाई जा रही है। जानें भगवान विष्णु के जागने की मान्यता, रायपुर का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत पारण और 21 नवंबर को तुलसी विवाह का समय। ……  छत्तीसगढ़ में CGSSB के 1,703, स्टेट पावर कंपनियों के 1,501 और बस्तर फाइटर्स के 1,300 से अधिक पदों पर भर्ती। जानें आवेदन की तारीख, योग्यता और चयन प्रक्रिया। …..

सरस्वती सायकल योजना से बदली छात्राओं की जिंदगी, बेटियों की शिक्षा की राह हुई आसान।

Govt. Higher Secondary School
Govt. Higher Secondary School

राज्य सरकार बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही स्कूलों से उनकी दूरियां मिटाने का कार्य सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से कर रही है। जिससे आज बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं है। इससे बालिकाओं के शिक्षा में बाधा बनने वाली दूरियां तो दूर हुई है, साथ ही बालिकाओं के स्कूल छोडऩे की दर में भी कमी आई है।

योजनान्तर्गत शासकीय स्कूलों में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत बालिकाओं को सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से नि:शुल्क साइकिल वितरण की जाती है। जिसका मुख्य उद्देश्य दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा के साथ ही परिवहन सुविधा उपलब्ध करना है।

 

इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरौदा में कक्षा 9 वीं के 28 छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत नि:शुल्क सायकल वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रायपुर सविता चंद्राकर, विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला ढीलेंद्र सेन, सरपंच बरौदा भागवत साहू, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साहू, मंडी व साहू समाज अध्यक्ष उमराव साहू, वीरेंद्र कुमार साहू smdc सदस्य, अवध साहू कोषाध्यक्ष साहू समाज, ग्राम सचिव ममता डहरिया, रोजगार सहायिका रूखमणि ध्रुव, कार्यालयीन कंप्यूटर ऑपरेटर मधु साहू, नंदकुमार ध्रुव, संकुल समन्वयक सहित सभी पंचगण के साथ हाईं स्कूल के शिक्षक व बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

गौरतलब हो कि शासकीय हाई स्कूल बरौदा की प्राचार्य श्रीमती सुचित्रा शर्मा ने जिला पंचायत सदस्य व जनपद अध्यक्ष का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित की, अतिथियों ने उनका आभार व्यक्त किया ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *