ब्रेकिंग न्यूज़

बक्सर के बिहार सेंट्रल स्कूल में मुफ्त नामांकन का मौका, 10 दिसंबर तक नर्सरी से UKG में एडमिशन पर किताबें-कॉपियां भी फ्री ….. बिलासपुर – ऑनलाइन सट्टा-हवाला नेटवर्क का बड़ा खुलासा! 25 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज मिले, 8 लाख कैश और गहने जब्त; दुबई तक जुड़े तार ….. कोरबा – बालको प्लांट में चोरी का अनोखा जुगाड़!, बालको प्लांट में चोरी का ऐसा जुगाड़! कमर से सीने तक लपेटा 49 KG कॉपर वायर, ऐसे खुली पोल …… रायपुर – ‘बाप तो आखिर बाप होता है…’ देवेंद्र यादव पर पूर्व CM के OSD का पोस्ट, छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने ….. रायपुर के दिवाकर अस्पताल में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का आरोप! 3 डिलीवरी, 26 जन्म प्रमाणपत्र; डॉक्टर समेत 6 गिरफ्तार ……. महाराष्ट्र की सृष्टि धर्मेंद्र शर्मा ने 50 मीटर लिंबो स्केटिंग 6.86 सेकंड में पूरी कर अपना ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। CM देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई। …. रायपुर के महावीर नगर में बिना वैध लाइसेंस क्रीम बनाने की यूनिट पर छापा। गोलबाजार से पाकिस्तान की 236 प्रतिबंधित गोरी और चांदनी क्रीम भी जब्त। ….. देवउठनी एकादशी आज 20 नवंबर 2026 को मनाई जा रही है। जानें भगवान विष्णु के जागने की मान्यता, रायपुर का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत पारण और 21 नवंबर को तुलसी विवाह का समय। ……  छत्तीसगढ़ में CGSSB के 1,703, स्टेट पावर कंपनियों के 1,501 और बस्तर फाइटर्स के 1,300 से अधिक पदों पर भर्ती। जानें आवेदन की तारीख, योग्यता और चयन प्रक्रिया। …..

बिहार काचुनावी दंगल, महागठबंधन CM चेहरा घोषित, RJD के MY समीकरण से क्या मुसलमान गायब हो गए ?

Bihar Election 2025
Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले महागठबंधन के भीतर चली तनातनी अब थमती दिख रही है। बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पटना पहुंचे और राबड़ी देवी आवास पर लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से लंबी चर्चा की। मुलाकात में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने पर सहमति बन गई, इसकी घोषणा गुरुवार को महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में की गई।

हर दिन के साथ बिहार का चुनावी दंगल जोर पकड़ता जा रहा है। वादों की बौछार हो रही है, एक दूसरे पर खूब वार पलटवार हो रहा है।घमासान की खबरों के बीच महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, इस प्रेसकॉन्फ्रेंस में सभी घटक दल पहुंचे। सब से बड़ी खबर ये कि महागठबंधन ने ये एलान कर दिया कि तेजस्वी यादव ही CM उम्मीदवार होंगे।चौंकाने वाली बात ये रही कि मुकेश साहनी को डिप्टी सीएम का उम्मीदवार घोषित किया गया।

तेजस्वी के नाम के एलान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी सवाल पूछा गया कि NDA का CM फेस कौन है? तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जी के साथ गठबंधन में न्याय नहीं हो रहा है, चुनाव बाद जेडीयू को खत्म करने की साजिश हो रही है, बिहार अपराध और भ्रष्टाचार में डूब चुका है, उनकी सरकार आई तो नया बिहार बनाएंगे।

BJP ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि जिनके पिता भ्रष्टाचार में जेल गए, जिनके खिलाफ आरोप तय हुए हैंवो भ्रष्टाचार पर बात न करें तो ठीक है, सीएम पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है, नीतीश हमारे नेता हैं।

गौरतलब हो कि मुकेश साहनी को डिप्टी सीएम उम्मीदवार बनाने पर जेडीयू ने भी तंज कसा और पूछा कि क्या आरजेडी के MY समीकरण से क्या मुसलमान गायब हो गए।

 

चुनावी दंगल में सवाल यह है कि महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी हैं तो फिर एनडीए का कौन?

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आर-पार है तो आर-पार की यह लड़ाई कौन जीतेगा।

एक सवाल यह भी है कि मुकेश साहनी की इस उड़ान में क्या  MY  समीकरण वाले मुसलमान पीछे रह गए ?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *