गौरतलब न्यूज

हर खबर की तह तक

BJP New President भाजपा में नबीन युग का आगाज, नितिन नबीन ने संभाली कमान, पीएम मोदी और जेपी नड्डा रहे मौजूद।

BJP New President
BJP New President

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित 45 वर्षीय नितिन नबीन पार्टी के अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष बने, बीजेपी मुख्यालय में पीएम नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के निर्वाचन अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने मंगलवार को उनके निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा की, वे जगत प्रकाश नड्डा के स्थान पर अध्यक्ष बने।

बांकीपुर सीट से पांच बार के विधायक है नितिन नबीन

नितिन नबीन पटना की बांकीपुर सीट से पांचवीं बार विधायक हैं, वह दिग्गज बीजेपी नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं, 2006 में पहली बार उपचुनाव में जीत हासिल की, लगातार 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की, वरर्तमान विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन ने RJD की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 51,936 मतों के अंतर से हराया था।

BJP New President
BJP New President

14 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने। 

14 दिसंबर को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन को नियुक्त किया गया था, निर्वाचन के बाद पूर्णकालिक अध्यक्ष बने, पांच बार के विधायक और बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं, पार्टी के बीच उनको संगठनात्मक कुशलता और प्रशासनिक अनुभव के लिए जाना जाता है।

राजनीति के कुशल नेतृत्व का चमकता सितारा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे है नितिन नबीन, उनके निधन के बाद उपचुनाव हुआ, तब से जनता ने उसी परिवार के बेटे पर भरोसा जताया, यही से नितिन नबीन की राजनीतिक यात्रा की शुरूआत हुई, बांकीपुर सीट से वह लगातार जीत रहे हैं, जिसके बाद राजनीति के कुशल नेतृत्व का चमकता सितारा बनें।

नितिन नबीन का जन्म 23/05/1980  को अविभाजित बिहार के रांची (अब झारखंड) में हुआ था, उनके माता-पिता स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पटना पश्चिम से बिहार विधानसभा के चार बार विधायक रहे थे, उनकी माता मीरा सिन्हा थीं, उनकी प्रारंभिक शिक्षा पटना से पूरी हुई, 10वीं कक्षा के बाद नई दिल्ली से माध्यमिक और 1998 में इंटरमीडिएट पास किए, पत्नी का नाम दीपमाला श्रीवास्तव है और उनके एक बेटा और एक बेटी हैं।

BJP New President
BJP New President

कैबिनेट मंत्री और महत्वपूर्ण विभाग।

बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में सड़क निर्माण, शहरी विकास एवं आवास जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार भी संभाला है। नितिन नबीन अपने क्षेत्र में सड़क, बिजली, जलापूर्ति या ट्रैफिक व्यवस्था, हर मुद्दे पर सक्रिय रहे।

अपने कार्य क्षेत्र के साथ ही पार्टी संगठन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अपने क्षेत्र के साथ पार्टी संगठन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर नेतृत्व किया, जिसमें छत्तीसगढ़ और सिक्किम जैसे राज्यों में भी महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाई है, नितिन नबीन का अध्यक्ष बनना केंद्रीय नेतृत्व का साफ संदेश भी है, जो शांति के साथ संगठन का काम पूरी निष्ठा-ईमानदारी के साथ करेगा उस पर ही भाजपा भरोसा करेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *