गौरतलब न्यूज

हर खबर की तह तक

Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेत, आज शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद

Stock Market Today:
Stock Market Today:

Stock Market Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए वैश्विक संकेत सकारात्मक नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 167 अंकों की बढ़त के साथ 23,973 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जिससे घरेलू बाजार की मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट और अमेरिकी फ्यूचर्स में मजबूती ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।

एशियाई बाजारों में खरीदारी का माहौल

सोमवार को एशियाई शेयर बाजार बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.04 फीसदी, हैंग सेंग इंडेक्स 0.68 फीसदी और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.63 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

वहीं, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुए थे। डाउ जोन्स और नैस्डैक दोनों में 0.46 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जबकि एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.05 फीसदी चढ़कर बंद हुआ।

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को तेज गिरावट देखने को मिली। ईरान की ओर से सैन्य कार्रवाई रोकने के संकेत मिलने के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी, जिससे तेल आपूर्ति को लेकर चिंता घटी है।

इसके चलते ब्रेंट क्रूड 5 फीसदी से अधिक गिरकर करीब 92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड भी लगभग 5 फीसदी टूटकर 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा।

डॉलर कमजोर, अन्य प्रमुख मुद्राओं में मजबूती

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के बाद अमेरिकी डॉलर पर दबाव देखने को मिला। डॉलर जापानी येन के मुकाबले 0.2 फीसदी कमजोर होकर 163.585 येन पर आ गया। वहीं यूरो 0.2 फीसदी बढ़कर 1.1397 डॉलर और ब्रिटिश पाउंड भी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 1.3353 डॉलर पर पहुंच गया।

यूएस फेड की बैठक पर बाजार की नजर

इस सप्ताह निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर रहेगी। ब्याज दरों को लेकर फेड के फैसले और भविष्य के संकेत वैश्विक बाजारों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा अमेरिका की प्रमुख टेक कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी निवेशकों की पैनी नजर रहेगी।

सोने की कीमतों में आई तेजी

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और महंगाई को लेकर चिंता कम होने के बीच सोने की मांग बढ़ी है। सोमवार को गोल्ड की कीमतों में 1 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई। निवेशकों का मानना है कि यदि महंगाई का दबाव कम रहता है तो ब्याज दरों में लंबे समय तक सख्ती की संभावना भी घट सकती है।

Stock Market Today:
Stock Market Today:

आज इन कंपनियों के Q1 नतीजों पर रहेगी नजर

आज कई प्रमुख कंपनियां जून तिमाही (Q1) के वित्तीय नतीजे जारी करेंगी। इनमें कोल इंडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), टाटा पावर, टाटा केमिकल्स, इंडस टावर्स, केनरा बैंक, कोफोर्ज, बालाजी अमाइंस, कैप्री ग्लोबल कैपिटल, एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया, ग्रेविटा इंडिया, हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज, होम फर्स्ट फाइनेंस, पी. एन. गाडगिल ज्वेलर्स और आर. आर. केबल शामिल हैं। इन कंपनियों के नतीजों का असर संबंधित शेयरों के साथ-साथ पूरे बाजार की चाल पर भी देखने को मिल सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *