गौरतलब न्यूज

हर खबर की तह तक

₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोटों को केंद्र की मंजूरी, RBI करेगा 200 करोड़ नोटों का फील्ड ट्रायल

Plastic Currency in India
Plastic Currency in India

जानकारी के अनुसार, आरबीआई ₹10 और ₹20 मूल्यवर्ग के 100-100 करोड़, यानी कुल 200 करोड़ पॉलीमर नोट छापेगा। इन नोटों का उद्देश्य देश में प्लास्टिक करेंसी की उपयोगिता, टिकाऊपन और सुरक्षा का परीक्षण करना है।

यदि यह ट्रायल सफल रहता है, तो भविष्य में अन्य मूल्यवर्ग के नोट भी पॉलीमर सामग्री में जारी किए जा सकते हैं। पॉलीमर नोट पारंपरिक कागजी नोटों की तुलना में अधिक मजबूत, लंबे समय तक चलने वाले और नमी व गंदगी से कम प्रभावित होते हैं। इसके अलावा इनमें आधुनिक सुरक्षा फीचर शामिल करना आसान होता है, जिससे नकली नोटों पर रोक लगाने में भी मदद मिल सकती है।

फिलहाल, सरकार और आरबीआई की ओर से यह नहीं बताया गया है कि फील्ड ट्रायल कब शुरू होगा और किन राज्यों या शहरों में इन नोटों को पहले जारी किया जाएगा। हालांकि, मंजूरी मिलने के बाद भारतीय करेंसी प्रणाली में यह एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *