ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News: ग्रामीण पत्रकारिता को मिलेगी नई उड़ान, KTU और गोंडवाना विश्वविद्यालय के बीच हुआ एमओयू….. यूपी में भाजपा सरकार अंगद का पैर, कोई हटा नहीं सकता; यूसीसी लागू करने का भी अमित शाह ने किया एलान…. रायपुर में बोले सुधांशु त्रिवेदी,  दिल्ली में बैठ गए ‘दिमागी नक्सल’:त्रिवेदी ने कहा- कांग्रेस पहले EVM और अब वोटर लिस्ट पर उठा रही सवाल ….

कोरबा के अटल परिसर में प्रतिमा निर्माण पर विवाद, ब्रॉन्ज की जगह सीमेंट इस्तेमाल करने का आरोप

 Atal Bihari Vajpayee Statue
Atal Bihari Vajpayee Statue

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा स्थित अटल परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्धारित मानकों के अनुसार प्रतिमा को ब्रॉन्ज (कांस्य) धातु से बनाया जाना था, लेकिन इसके बजाय सीमेंट से प्रतिमा तैयार कर उस पर ब्रॉन्ज जैसा रंग चढ़ाकर स्थापित कर दिया गया।

बारिश के बाद उठे निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

स्थानीय नागरिकों के अनुसार हाल की बारिश के बाद प्रतिमा का रंग कई स्थानों से उखड़ने लगा और कुछ हिस्सों में दरारें भी दिखाई देने लगीं। लोगों का दावा है कि प्रतिमा की ऊपरी परत खराब होने के बाद अंदर की सामग्री भी नजर आने लगी, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए।

14 लाख रुपये की लागत पर उठे सवाल

आरोप है कि प्रतिमा निर्माण के लिए करीब 14 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई थी। ऐसे में स्थानीय लोगों और विपक्ष का कहना है कि यदि प्रतिमा वास्तव में सीमेंट से बनाई गई है, तो निर्माण लागत और स्वीकृत राशि के बीच अंतर की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

विपक्ष ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

मामले को लेकर विपक्ष ने कटघोरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राज जायसवाल पर निशाना साधा है। विपक्ष का कहना है कि यदि निर्माण में तय मानकों का पालन नहीं किया गया, तो यह न केवल सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला है, बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान से भी जुड़ा गंभीर विषय है। विपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष का नाम पहले भी जिला खनिज न्यास (DMF) से जुड़े मामलों में चर्चा में रहा है।

निष्पक्ष जांच की मांग

मामले के सामने आने के बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष ने भी पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जुड़ी किसी भी परियोजना में अनियमितता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *