Heartbreaking Conversation:कैंसर से जूझ रहे पिता का बेटे के नाम आखिरी संदेश, भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कैंसर से पीड़ित बताए जा रहे एक पिता अपनी जिंदगी के अंतिम दिनों में अपने करीब सात वर्षीय बेटे को जीवन की सबसे बड़ी सीख देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है।
वीडियो में पिता अपने बेटे से कहते हैं कि वह हमेशा अपनी मां की बात माने, उनका सम्मान करे और अपनी दोनों बहनों का हर परिस्थिति में ख्याल रखे। वह बेटे को यह भी समझाते हैं कि जब भी परिवार कहीं जाए, तो वह कभी यह न पूछे कि “पापा कहां गए?” बल्कि यह महसूस करे कि उसके पिता हमेशा उसके साथ हैं।
वीडियो में छोटा बच्चा अपने पिता की हर बात को बड़े ध्यान से सुनता दिखाई देता है। पिता के शब्दों से साफ झलकता है कि अंतिम समय में भी उन्हें अपने परिवार की चिंता है और वह चाहते हैं कि उनके जाने के बाद भी परिवार सुरक्षित और एकजुट रहे।
यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है। बड़ी संख्या में यूजर्स इस पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे पिता के निस्वार्थ प्रेम और परिवार के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया है, जबकि अनेक यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद भावुक होने की बात कही है।
नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों के आधार पर तैयार की गई है। वीडियो की प्रामाणिकता और उसमें किए गए सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
