गौरतलब न्यूज

हर खबर की तह तक

Nepal Flood Live : पलक झपकते ही सैकड़ों गाड़ियां सैलाब में बहीं, नेपाल-चीन सीमा पर दिखा तबाही का मंजर

Nepal Flood Live News
Nepal Flood Live

रसुवा: नेपाल के तिब्बत से सटे रसुवा जिले में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव में कई गांव प्रभावित हुए और बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा। इस आपदा में कमसे कम46 लोगों की मौतकी खबर है, जबकि400 से ज्यादा लोग लापताबताए जा रहे हैं।

लापता लोगों में105 भारतीय और 37 एनआरआईशामिल हैं।इसके अलावा अमेरिका, मलेशिया, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया औरनीदरलैंड के पर्यटकों के भी लापता होने की जानकारी सामने आई है।

CCTV में कैद हुआ सैलाब का खौफनाक मंजर

तिब्बत केग्यिरोंग पोर्टसे सामने आए CCTV फुटेज मेंअचानक आई बाढ़ की भयावह तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। वीडियो में पहाड़ीइलाके की तरफ से मटमैला पानी, पत्थर और मलबा तेज रफ्तार से नीचे की ओर आतानजर आता है।

कुछ ही पलों में पानी पार्किंग क्षेत्र में घुस गया और वहां खड़ीसैकड़ों गाड़ियों को अपने साथ बहा ले गया। बाढ़ के तेज बहाव के बीच चारों तरफ धूल और मलबे का घना गुबार दिखाई देता है।

भोटे कोशी नदी के किनारे भारी तबाही

बताया जा रहा है कि तिब्बत से आया बाढ़ का पानी नेपाल के रसुवा जिले में दाखिल हुआ औरभोटे कोशी नदीके किनारे बसे इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया। कई बस्तियों के प्रभावित होने की आशंका है।

सम्राट टूर्स एंड ट्रैवल एजेंसी के अनुसार, लापता लोगों में कम से कम59 भारतीय कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रीशामिल थे।

सोशल मीडिया पर सामने आए भयावह वीडियो

नेपाल पुलिस और अन्य लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियोमें हिमालयी क्षेत्र की पहाड़ी घाटियों से होकर मटमैले पानी का तेज बहावदिखाई दे रहा है। वीडियो में बाढ़ की रफ्तार और अपने रास्ते में आने वालीचीजों को बहाकर ले जाने का मंजर बेहद भयावह नजर आता है।

नेपाल पुलिस के प्रवक्ताएबी नारायण काफ्लेने AFP कोबताया कि नुकसान का सटीक आकलन अभी नहीं हो पाया है। उनके मुताबिक, बाढ़बेहद बड़ी है और इससे कई बस्तियां प्रभावित हो सकती हैं।

उन्होंने बताया कि नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों परजाने के लिए अलर्ट किया गया है और राहत एवं बचाव के लिए उपलब्ध संसाधनों कोतैनात किया गया है।

VIDEO: CCTV में कैद बाढ़ का यह मंजर दिखाता है कि कैसे कुछ ही पलों में तेज बहाव ने पार्किंग में खड़ी सैकड़ों गाड़ियों कोअपनी चपेट में ले लिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *