ब्रेकिंग न्यूज़

छठ महापर्व से देश की अर्थव्यवस्था को मिला 65 हजार करोड़ का बूस्ट, बिहार में 20 हजार करोड़ का कारोबार; CAIT का आकलन ….. रायपुर के MG रोड पर चौपाटियों के लिए सख्त नियम लागू, रात 9 से सुबह 1 बजे तक ही मिलेगी अनुमति; सड़क पर कुर्सी-टेबल और पार्किंग पर रोक …… MS Dhoni Retirement: एमएस धोनी ने IPL को भी कहा अलविदा, अब CSK के मेंटर की संभालेंगे जिम्मेदारी; 19 साल का सुनहरा सफर खत्म ….. मुंबई के जुहू बीच पर छठ महापर्व के आयोजन में पहुंचे अभिनेता सोनू सूद और शेखर सुमन, पूर्वांचल समाज के योगदान को किया सलाम। संजय निरुपम के साथ 20-25 साल पुराने रिश्ते का भी किया जिक्र। …… जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, लश्कर कमांडर लतीफ भट को मार गिराया ….. शिवसेना ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ पर बैन की मांग की है. शिवसेना ने आरोप लगाया है कि इस किताब में वीर सावरकर और मराठी अस्मिता का अपमान किया गया है. शिवसेना नेताओं ने फाड़ी सोनिया गांधी की किताब ….

छठ महापर्व से देश की अर्थव्यवस्था को मिला 65 हजार करोड़ का बूस्ट, बिहार में 20 हजार करोड़ का कारोबार; CAIT का आकलन

Chhath Puja Economy: लोक आस्था का महापर्व छठ अब धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रहा है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के आकलन के मुताबिक, इस वर्ष छठ पूजा के अवसर पर देशभर में 65,000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। करीब 11 करोड़ लोगों की भागीदारी वाले इस महापर्व से किसानों, छोटे व्यापारियों, कारीगरों और स्थानीय उद्योगों को बड़ा आर्थिक लाभ मिला।

छठ से 65,000 करोड़ का कारोबार!
छठ से 65,000 करोड़ का कारोबार!

भारत का छठ महापर्व अब केवल धार्मिक आस्था और परंपरा का उत्सव नहीं, बल्कि स्थानीय कारोबार और रोजगार का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरा है। सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के इस महापर्व ने देशभर के बाजारों में जबरदस्त रौनक पैदा की। व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के ताजा आकलन के अनुसार, छठ महापर्व के दौरान देशभर में 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ।

CAIT के मुताबिक, इस वर्ष करीब 11 करोड़ लोग छठ महापर्व मना रहे हैं। बिहार, झारखंड, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में छठ से जुड़ी खरीदारी और व्यापारिक गतिविधियों ने स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति दी है।

बिहार में सबसे ज्यादा 20 हजार करोड़ का कारोबार

CAIT के आकलन के अनुसार, छठ महापर्व के दौरान अलग-अलग राज्यों में कारोबार का अनुमानित आंकड़ा इस प्रकार है।

  • बिहार: 20,000 करोड़ रुपये
  • दिल्ली: 12,000 करोड़ रुपये
  • झारखंड: 7,000 करोड़ रुपये
  • अन्य राज्य: 26,000 करोड़ रुपये

इस तरह देशभर में कुल कारोबार का अनुमान 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। बिहार इस कारोबार में सबसे आगे रहा। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में पूर्वांचल और बिहार के लोगों की बड़ी आबादी के कारण छठ से जुड़े बाजारों में भी व्यापक खरीदारी देखने को मिली।

बांस के सूप से लेकर फल और मिठाइयों तक की बढ़ी मांग

छठ पूजा के दौरान सबसे ज्यादा मांग पारंपरिक पूजा सामग्री की रहती है। बांस से बने सूप, दउरा, डलिया और टोकरी की बिक्री में तेजी आती है। इसके अलावा केला, नारियल, गन्ना, सेब, संतरा और मौसमी फलों की मांग भी बढ़ जाती है।

ठेकुआ बनाने के लिए गुड़, गेहूं का आटा, चावल, घी और दूध जैसे उत्पादों की खरीदारी होती है। मिट्टी के दीये, चूल्हे, कलश और अन्य बर्तनों की बिक्री से कुम्हारों को भी अच्छा कारोबार मिलता है। साड़ियों, पारंपरिक कपड़ों, फूल-मालाओं, अगरबत्ती, कपूर और पूजा सामग्री के कारोबार में भी तेजी आती है।

किसानों और छोटे कारोबारियों की हुई अच्छी कमाई

छठ महापर्व का आर्थिक फायदा केवल बड़े व्यापारियों तक सीमित नहीं रहता। इस पर्व से गांवों और कस्बों में काम करने वाले छोटे दुकानदारों, किसानों और पारंपरिक कारीगरों को भी रोजगार मिलता है।

बांस के उत्पाद तैयार करने वाले कारीगरों से लेकर फल-सब्जी विक्रेताओं और मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हारों तक, बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका छठ से जुड़े कारोबार पर निर्भर रहती है।

CAIT के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल के अनुसार, छठ पूजा स्थानीय उत्पादन और स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी को प्रोत्साहित करती है। इससे किसानों, कारीगरों, महिला उद्यमियों और छोटे कारोबारियों को आर्थिक मजबूती मिलती है।

टेंट, लाइटिंग और ट्रांसपोर्ट कारोबार को भी मिला फायदा

छठ पूजा के दौरान नदियों और तालाबों के घाटों को सजाने के लिए बड़े पैमाने पर टेंट, लाइटिंग और सजावट का काम होता है। कई स्थानों पर अस्थायी घाट भी तैयार किए जाते हैं। इससे टेंट व्यवसायियों, बिजली सजावट करने वालों, परिवहन कारोबारियों और खानपान से जुड़े लोगों को काम मिलता है।

इसके साथ ही घाटों की सफाई, रोशनी, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े कार्यों में भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ती हैं।

आस्था और अर्थव्यवस्था का अनूठा संगम बना छठ महापर्व

छठ महापर्व भारतीय संस्कृति में अनुशासन, स्वच्छता, सादगी, सामाजिक समरसता और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देता है। इस पर्व में स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों के इस्तेमाल की विशेष परंपरा है।

CAIT का मानना है कि छठ जैसे त्योहार स्थानीय कारोबार, स्वदेशी उत्पादन और छोटे उद्यमों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह महापर्व दिखाता है कि भारत की सांस्कृतिक विरासत न केवल सामाजिक एकता की ताकत है, बल्कि देश की जमीनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का भी बड़ा माध्यम है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *