ब्रेकिंग न्यूज़

बक्सर के बिहार सेंट्रल स्कूल में मुफ्त नामांकन का मौका, 10 दिसंबर तक नर्सरी से UKG में एडमिशन पर किताबें-कॉपियां भी फ्री ….. बिलासपुर – ऑनलाइन सट्टा-हवाला नेटवर्क का बड़ा खुलासा! 25 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज मिले, 8 लाख कैश और गहने जब्त; दुबई तक जुड़े तार ….. कोरबा – बालको प्लांट में चोरी का अनोखा जुगाड़!, बालको प्लांट में चोरी का ऐसा जुगाड़! कमर से सीने तक लपेटा 49 KG कॉपर वायर, ऐसे खुली पोल …… रायपुर – ‘बाप तो आखिर बाप होता है…’ देवेंद्र यादव पर पूर्व CM के OSD का पोस्ट, छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने ….. रायपुर के दिवाकर अस्पताल में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का आरोप! 3 डिलीवरी, 26 जन्म प्रमाणपत्र; डॉक्टर समेत 6 गिरफ्तार ……. महाराष्ट्र की सृष्टि धर्मेंद्र शर्मा ने 50 मीटर लिंबो स्केटिंग 6.86 सेकंड में पूरी कर अपना ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। CM देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई। …. रायपुर के महावीर नगर में बिना वैध लाइसेंस क्रीम बनाने की यूनिट पर छापा। गोलबाजार से पाकिस्तान की 236 प्रतिबंधित गोरी और चांदनी क्रीम भी जब्त। ….. देवउठनी एकादशी आज 20 नवंबर 2026 को मनाई जा रही है। जानें भगवान विष्णु के जागने की मान्यता, रायपुर का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत पारण और 21 नवंबर को तुलसी विवाह का समय। ……  छत्तीसगढ़ में CGSSB के 1,703, स्टेट पावर कंपनियों के 1,501 और बस्तर फाइटर्स के 1,300 से अधिक पदों पर भर्ती। जानें आवेदन की तारीख, योग्यता और चयन प्रक्रिया। …..

झील में नाव पलटने से 12 छात्रों और 2 शिक्षकों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

vadodara jheel accident

वडोदरा, 18 जनवरी 2024ः गुजरात के वडोदरा की हरणी झील में दोपहर को सैर पर निकले छात्रों की एक नाव पलट गई। इसमें 12 छात्रों समेत 2 अध्यापकों की मौत हो गई है। जबकि करीब 10 अन्य छात्र घायल हो गए हैं। इसके साथ ही सात छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक नाव में 4 शिक्षकों समेत 23 बच्चे मौजूद थे. गौरतलब है कि कई लोग अभी भी लापता हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक छात्र हरणी झील में स्कूल ट्रिप पर आए थे और यह हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर समेत आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया है. कई 6 छात्रों को झील से निकाला गया है.

इस मामले में वडोदरा की मेयर पिंकी सोनी ने कहा कि पर्यटक बच्चों और शिक्षकों की नाव पलट गई है. अस्पताल में तैयारियां कर ली गई हैं. बचाव कार्य भी शुरू कर दिया गया है. बताया गया कि वह नाव एक निजी स्कूल के 27 छात्रों और टीचरों को ले जा रही थी, जिनमें से किसी ने भी कथित तौर पर लाइफ जैकेट नहीं पहना था. वडोदरा शहर की हरणी झील का प्रबंधन वडोदरा नगर निगम (VMC) के साथ अनुबंध के मुताबिक कोटिया फर्म करती है. घटना के वक्त नाव में कुल 23 बच्चे और 4 शिक्षक सवार थे. वीएमसी के अग्निशमन विभाग ने झील पर बचाव अभियान चलाया. बच्चे न्यू सनराइज स्कूल के थे.

वडोदरा के मुख्य दमकल अधिकारी पार्थ ब्रह्मभट्ट का कहना है कि वडोदरा अग्निशमन विभाग की सभी 6 टीमें मोटनाथ झील पर पहुंच गई हैं. निकाले गए छात्रों को अब जानवी अस्पताल में भेज दिया गया है. अब तक 10 से 11 बच्चों को बचाया जा चुका है. घटनास्थल पर दमकल विभाग ने उन्हें सीपीआर भी दिया और छात्रों को आगे के इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया है.

लापरवाही का आरोप
बचाए गए छात्रों में से सात को अस्पताल ले जाया गया. विपक्षी दल ने आरोप लगाया है कि जब बच्चे नाव पर चढ़े तो उन्हें पहनने के लिए लाइफ जैकेट नहीं दी गई जो एक बड़ी चूक है. विपक्षी नेता ने यह भी आरोप लगाया कि नाव की क्षमता केवल 15 लोगों की थी लेकिन उसमें 27 लोग सवार थे. मृतक शिक्षकों की पहचान छाया पटेल और फाल्गुनी सुरती के रूप में की गई है. राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) के जवान भी बचाव अभियान में शामिल हुए. सनराइज स्कूल शहर के वाघोडिया इलाके में स्थित है.

मंत्री का कड़ी कार्रवाई का भरोसा
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने वडोदरा में नाव पलटने की घटना पर कहा कि यह बहुत दुखद घटना है. जो लोग मारे गए हैं उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं. इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 10 लोगों को बचाया गया है. सरकार ने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *