ब्रेकिंग न्यूज़

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ आज, नोट करें चांद निकलने का समय, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा ….. चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का असर, रायपुर से बस्तर तक छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी….. Free admission at Gyanda Public School: ज्ञानदा पब्लिक स्कूल का बड़ा ऐलान! अगले सत्र में दाखिला होगा निःशुल्क, फीस कम करने पर भी विचार …..

गणतंत्र दिवस परेड के चीफ गेस्ट मैक्रों का भव्य स्वागत, पीएम ने मैक्रों को गिफ्ट किया राम मंदिर का मॉडल

 Macron India Visit:  जयपुर: इस साल गणतंत्र दिवस परेड के चीफ गेस्ट फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों हैं, आज वो जयपुर पहुंचे, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका भव्य स्वागत किया, इसके बाद मैक्रों आमेर का किला पहुंचे, वहां भी उनका भव्य स्वागत किया गया।

दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों भारत पहुंचे है, आज पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जयपुर में साझा रोड शो किया, भव्य रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ी, इस  दौरान लोगों ने फूल भी बरसाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने जंतर-मंतर से एक खुले वाहन में रोड शो शुरू किया, जो हवा महल पर खत्म हुआ. दोनों नेताओं ने रोड शो के दौरान हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. इसके बाद पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को राम मंदिर का मॉडल गिफ्ट किया. साथ ही दोनों नेताओं ने एक दुकान पर चाय भी पी, भारत में डिजिटल पेमेंट मॉडल को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी ने चाय की पेमेंट यूपीआई के माध्यम से की. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने जंतर-मंतर वेधशाला में मुलाकात की और एक दूसरे को गले लगाया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *