ब्रेकिंग न्यूज़

 उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। के. विजयेन्द्र पांडियन को वाराणसी और एस. राजलिंगम   को कानपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है, साथ ही कई जिलों में नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ……. सुप्रीम कोर्ट से बिलकिस बानो केस में राहत: सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में दो दोषियों की उम्रकैद की सजा को निलंबित करते हुए उन्हें जमानत दे दी है।  …….. जय शाह दोबारा निर्विरोध चुने गए ICC चेयरमैन: भारत के जय शाह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का निर्विरोध दूसरी बार चेयरमैन चुन लिया गया है। ……. कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है और एक अन्य के फंसे होने की खबर है। …… भारत-बांग्लादेश सीमा पर नो-मैन्स लैंड में महिला फंसी: भारत-बांग्लादेश सीमा पर पिछले पांच दिनों से एक महिला नो-मैन्स लैंड में फंसी हुई है जिसे कोई भी देश अपनाने को तैयार नहीं है, और सीमा पर सख्ती के कारण उसे खाना-पानी मिलने में भी कठिनाई हो रही है। ….. सीएम विष्णुदेव साय का बिलासपुर दौरा और बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण ….. मध्य प्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ी, चक्रवात ‘अकवान‘ को लेकर अलर्ट मध्य प्रदेश में ठंड का असर तेज हो गया है, जहाँ इंदौर में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री और कटनी के करौंदी में 11.5 डिग्री दर्ज किया गया। …… ईडी का बड़ा एक्शन: भूपेश बघेल के बेटे से जुड़े 355 प्लॉट जब्त प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई …..

गर्मियों में ऐसे रखें सेहत का ख्याल, खाएं हल्का भोजन और मौसमी फल

नई दिल्लीः मार्च-अप्रैल के महीनों में जैसे-जैसे मौसम अपना रंग बदलता है, उसी तरह हमारे शरीर में भी काफी बदलाव होने लगते हैं। बढ़ते तापमान के कारण कई मौसमी बीमारियां भी अपना असर दिखाने लगती हैं। बेचैनी, घबराहट, सुस्ती के साथ पेट संबंधी परेशानियां भी इस मौसम में आम बात है। इसलिए इस मौसम में खान-पान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। गर्मियों के मौसम में ज्यादा तला-भुना या ज्यादा मसाले वाला खाना हमारे शरीर पर बुरा असर डालता है। इस तरह का खाना हमारे पाचन प्रक्रिया को खराब कर देता है जिससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गर्मियों में खाना हल्का व आसानी से पचने वाला होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- आयुर्वेद अपनाकर वृद्धावस्था में रह सकते हैं सेहतमंद

खूब पीएं पानी
शासकीय आयुर्वेद कॉलेज रायपुर के सह-प्राध्यापक डॉ. संजय शुक्ला ने बताया कि गर्मियों के मौसम में पानी खूब पीना चाहिए क्योंकि गर्मियों में हमारे शरीर से पसीना निकलता है जिससे डिहाइड्रेशन होने का खतरा रहता है। दिनभर कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा पानी थोड़ी-थोड़ी देर में ज़रूर पिएं। इससे शरीर से सारी गंदगी बाहर निकल जाती है और पाचन क्रिया भी ठीक रहती है। गर्मियों में जितना हो सके सामान्य पानी पीने की कोशिश करें। फ्रिज़ के पानी की जगह घड़े या सुराही का पानी पियें। गर्मी में लू से बचने के लिए भी सामान्य पानी पीना चाहिए।

ताजा खाना खाएं
डॉ. शुक्ल ने बताया कि गर्मियों में हमेशा ताजा भोजन ही करना चाहिए। गर्मियों में फूड पॉयजनिंग होने का ख़तरा ज्यादा होता है। इस मौसम में सब्जी और दालें जल्दी खराब हो जाती हैं। इसलिए ताजा खाना ही खाएं। इस मौसम में सुपाच्य भोजन ही करना चाहिए। ज्यादा मसालेदार भोजन नुकसानदेह हो सकता है।

भोजन में सलाद या स्प्राउट्स ज़रुर खाएं, इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पेट की समस्या भी नहीं होती है। गर्मियों में ज्यादा देर तक खाली पेट रहने से शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी हो जाती हैं जिससे कमजोरी के साथ-साथ कई बीमारियां होने का डर रहता है। इसलिए खाली पेट रहने से बचें। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि कभी भी एक साथ ज्यादा खाना खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है।

मौसमी फल और सब्जी के फायदे
गर्मी में मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करने से शरीर चुस्त और तरोताजा रहता है। इसलिए तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी, फालसा, अनानास, मौसम्बी व लीची खाना फायदेमंद है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

जूस और लस्सी फायदेमंद
गर्मी के मौसम में जूस, दही, लस्सी, मट्ठा, सत्तू, नींबू पानी, आम पना, बेल शर्बत, नारियल पानी, गन्ने का रस आदि को अपनी डाइट में शामिल अवश्य करना चाहिए। साथ ही विटामिन-बी से भरपूर आहार लेना चाहिए जिससे शरीर में चुस्ती व स्फूर्ति बनी रहती है। साथ ही मांसपेशियों के दर्द और थकान में भी आराम मिलता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *