गौरतलब न्यूज

हर खबर की तह तक

Mahakumbh Viral Girl Monalisa नाबालिग मोनालिसा से शादी कर बुरा फंसा फरहान, लव जिहाद के आरोपों के साथ POCSO का भी खतरा ।

Monalisa Wedding Controvers
Monalisa Wedding Controvers
Monalisa Wedding Controvers  वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है, मोनालिसा के नाबालिग होने के दावों पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच के बाद एक चौंकाने वाला मोड़ आया है, जांच में वो नाबालिग निकली है, मोनालिसा से शादी करने वाले फरमान खान के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है, उनके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत खरगोन जिले के महेश्वर थाने में FIR दर्ज हुई है।दरअसल मोनालिसा के पिता जयसिंह भोसले ने पूरे मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ता प्रथम दुबे के माध्यम से राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य से की थी, इस शिकायत के बाद आयोग ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश प्रकाश वीक और पी कल्याण रेड्डी के नेतृत्व में एक जांच दल गठित किया था।

अधिवक्ता प्रथम दुबे ने आयोग को अवगत कराया कि इस विवाह में केरल के CPI-M नेताओं की सक्रिय भागीदारी और PFI जैसे संगठनों की संलिप्तता एक गंभीर चिंता का विषय है, शिकायत में स्पष्ट किया गया कि ये विवाह केवल एक निजी मामला नहीं, बल्कि ‘लव जिहाद’ के अस्तित्व को नकारने के लिए वैश्विक स्तर पर एक फॉल्स नैरेटिव सेट करने की रणनीतिक कोशिश थी।

इस खुलासे के बाद आयोग अब दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है, आयोग ने 22 अप्रैल 2026 को केरल एवं मध्य प्रदेश के डीजीपी को मुख्यालय नई दिल्ली तलब किया है, नाबालिग के विवाह और इसमें शामिल राजनीतिक व कट्टरपंथी संगठनों की भूमिका की विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जा रही है, पारधी जनजाति की इस नाबालिग बेटी के साथ हुए अन्याय ने केरल पुलिस और स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं, आयोग ने स्पष्ट किया है कि वो दोषियों को सजा मिलने तक इस कार्रवाई पर पैनी नजर बनाए रखेगा एवं हर तीन दिन में मध्य प्रदेश और केरल के डीजीपी से उपरोक्त केस की प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी है।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *