गौरतलब न्यूज

हर खबर की तह तक

KBC की हॉट सीट पर छत्तीसगढ़ का लाल, योगेश साहू ने बढ़ाया प्रदेश का मान

Kaun Banega Crorepati
Kaun Banega Crorepati

बलौदाबाजार-भाटापारा: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम टेहका, विकासखंड भाटापारा निवासी मेधावी युवा योगेश साहू ने देश के लोकप्रिय टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) की हॉट सीट तक पहुंचकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

योगेश के KBC की हॉट सीट तक पहुंचने की खबर से उनके गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है।

गांव से KBC की हॉट सीट तक

ग्राम टेहका के रहने वाले योगेश साहू ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान के दम पर KBC जैसे देश के चर्चित क्विज शो में जगह बनाई। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ परिवार और गांव, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।

योगेश की सफलता पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। लोगों ने उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे और अपने सपनों को पूरा करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *