ब्रेकिंग न्यूज़

पटना – ‘हमारे यहां क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं’, CM के बयान पर सियासत गरमाई, तेजस्वी और PK ने साधा निशाना ….. लखनऊ – ‘देश का सबसे बड़ा गुंडा मैं हूं’, जिसके दरबार में मुख्तार अंसारी, बृजेश सिंह और धनंजय सिंह जैसे लोग लगाते थे हाजिरी! ओमप्रकाश राजभर का विवादित बयान ….. धनतेरस 2026: शुक्रवार को कब से कब तक रहेगा धनतेरस, जानें खरीदारी के 4 सबसे खास शुभ मुहूर्त और उनका लाभ …… Dhanteras 2026: धनतेरस से इन 4 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू! सोने की तरह चमकेगा भाग्य ….. दुबई में भारत-पाकिस्तान बॉक्सिंग मुकाबले से पहले बवाल! भारतीय बॉक्सर मनीष शर्मा ने पाकिस्तानी मुक्केबाज रहीम परदेसी को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल …..

क्यों नौजवान जोड़े ने गंवाई जान? … क्या है फांसी के फंदे का रहस्य ?…. किस इलाके में पसरा है मातमी सन्नाटा ?…. पेश है, संवाददाता सुमंत की तफ्तीश ।

 

mysterious-death-of-couple

भानुप्रतापपुर इलाके के कुडाल गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई , जब एक चरवाहे ने जंगल में नौजवान जोड़े के फांसी के फंदे से लटके होने की जानकारी दी । जान गंवाने वाले जोड़े की शिनाख्त कुडाल गांव के ही रहने वाले रंजीत और लखनतीन के रूप में की गई । पड़ताल में दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम प्रसंग की बात सामने आई , तो रंजीत के परिजनों से संपर्क साधा गया । उसकी बहन मीना ने बताया , कि शुक्रवार को दोनों साथ निकले और वापस नहीं लौटे । उन्होंने किसी तकरार या विवाद की बात से इनकार किया । मिल रही जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बाइक लेकर दोनों रिश्ते के भाई के पास कुर्री गए थे, जहां युवक के परिजन पहुंचे और बाइक वापस लेकर आ गए। जिसके बाद कथित प्रेमी जोड़ा भी घर आ गया था। अब सवाल ये है, कि इनके साथ जीने में कोई अड़चन नहीं थी, किसी तरह का आपसी विवाद नहीं था , तो खुदकुशी क्यों की ? क्या है मौत का राज ? सच पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *