ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News: ग्रामीण पत्रकारिता को मिलेगी नई उड़ान, KTU और गोंडवाना विश्वविद्यालय के बीच हुआ एमओयू….. यूपी में भाजपा सरकार अंगद का पैर, कोई हटा नहीं सकता; यूसीसी लागू करने का भी अमित शाह ने किया एलान…. रायपुर में बोले सुधांशु त्रिवेदी,  दिल्ली में बैठ गए ‘दिमागी नक्सल’:त्रिवेदी ने कहा- कांग्रेस पहले EVM और अब वोटर लिस्ट पर उठा रही सवाल ….

कांग्रेस के ये कैसे बयानवीर? तहजीब पर उठ रहे सवाल। पीएम के लिए अपशब्द और कहा हिटलर की मौत मरेंगे मोदी।

unparliamentary remarks against pm

कांग्रेस नेताओं ने लगता है अपशब्दों की पाठशाला खोल दी है। झारखंड कांग्रेस के कद्दावर नेता सुबोधकांत सहाय भाषण देते वक्त आपा खो बैठे। उन्होंने पहले तो पीएम को बेहद स्तरहीन भाषा में मदारी करार दिया। इतने से दिल नहीं भरा, तो उन्होंने मोदी को हिटलर सरीखा करार देते हुए वैसी ही मौत मरने की बात कर दी। सुबोधकांत से जब इस बाबत सवाल किया गया, तो उन्होंने अपनी बात को कहावत बताया और इसे गलत मानने से इनकार कर दिया। झारखंड भाजपा ने इस बयान को हताशा और निराशा की उपज बताया है। वे पूछ रहे हैं, आप इसे मोदी फोबिया नहीं तो और क्या कहेंगे ? सहाय केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। एक ऐसे जिम्मेदार नेता का पीएम के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कहीं से जायज नहीं करार दिया जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *