ब्रेकिंग न्यूज़

बक्सर के बिहार सेंट्रल स्कूल में मुफ्त नामांकन का मौका, 10 दिसंबर तक नर्सरी से UKG में एडमिशन पर किताबें-कॉपियां भी फ्री ….. बिलासपुर – ऑनलाइन सट्टा-हवाला नेटवर्क का बड़ा खुलासा! 25 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज मिले, 8 लाख कैश और गहने जब्त; दुबई तक जुड़े तार ….. कोरबा – बालको प्लांट में चोरी का अनोखा जुगाड़!, बालको प्लांट में चोरी का ऐसा जुगाड़! कमर से सीने तक लपेटा 49 KG कॉपर वायर, ऐसे खुली पोल …… रायपुर – ‘बाप तो आखिर बाप होता है…’ देवेंद्र यादव पर पूर्व CM के OSD का पोस्ट, छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने ….. रायपुर के दिवाकर अस्पताल में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का आरोप! 3 डिलीवरी, 26 जन्म प्रमाणपत्र; डॉक्टर समेत 6 गिरफ्तार ……. महाराष्ट्र की सृष्टि धर्मेंद्र शर्मा ने 50 मीटर लिंबो स्केटिंग 6.86 सेकंड में पूरी कर अपना ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। CM देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई। …. रायपुर के महावीर नगर में बिना वैध लाइसेंस क्रीम बनाने की यूनिट पर छापा। गोलबाजार से पाकिस्तान की 236 प्रतिबंधित गोरी और चांदनी क्रीम भी जब्त। ….. देवउठनी एकादशी आज 20 नवंबर 2026 को मनाई जा रही है। जानें भगवान विष्णु के जागने की मान्यता, रायपुर का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत पारण और 21 नवंबर को तुलसी विवाह का समय। ……  छत्तीसगढ़ में CGSSB के 1,703, स्टेट पावर कंपनियों के 1,501 और बस्तर फाइटर्स के 1,300 से अधिक पदों पर भर्ती। जानें आवेदन की तारीख, योग्यता और चयन प्रक्रिया। …..

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी के 15 साल के कार्यकाल पर उठाए सवाल, कहा- 15 साल लूट-लूटकर अपनी जेबें भरी…

रायपुर, 10 अक्टूबर 2023 : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 को अब कुछ ही दिन शेष बचे है, इसी कड़ी में राजनीतिक पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है. जिसमें उन्होंने बीजेपी के 15 साल के कार्यकाल से अपने 5 साल के कार्यकाल की तुलना की है.

सीएम भूपेश बघेल ने लिखा है कि कमीशनखोरों ने 15 साल लूट-लूटकर अपनी जेबें भरी. पनामा के खाते भरे. हमने 5 साल सिर्फ जनता का फायदा सोचा. न केवल जनता को राहत दी बल्कि उनकी जेब में पैसे पहुंचाए. कमीशनखोरों को यह कैसे पचेगा? खत्म हुई महंगी दवाइयों की मार भरोसा बरकरार, फिर से कांग्रेस सरकार. इसके साथ ही सीएम बघेल ने ट्विटर पर अपनी सरकार की योजना से जुड़ी हितग्राही को मिल रही लाभ का वीडियो भी शेयर किया है.

बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने इससे पहले बीजेपी पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा था कि भाजपा ने 15 साल में छत्तीसगढ़ को क्या दिया? जिसपर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पलटवार करते हुए अपने कार्यकाल में किये गए कार्यों का उल्लेख किया.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *