ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Bastar Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और आदिवासी गीतों पर सुरक्षाबलों के साथ नृत्य किया। ……. स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका! रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित …… छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का टोकन आज से शुरू, 15 नवंबर से बिकेगा धान; मोबाइल से घर बैठे करें बुकिंग, जानें पूरा नियम ……. छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर भर्ती के नियम बदले, अब D.Ed-B.Ed के साथ TET और RCI रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; जानें किस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए …… अनंत सिंह की बेटी की शादी बनेगी बिहार का सबसे चर्चित आयोजन! दामाद को 2.5 करोड़ की Defender, बेटे को BMW; घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी Thar ……

पूर्व मंत्री के बिगड़े बोल …! पढ़िए, बिफरे तो किसे बना दिया आइटम गर्ल ?

Bad words of former minister

ये नए दौर की सियासत है, जहां एक दूसरे के लिए हर तरह के शब्दों का इस्तेमाल करने की खुली छूट है। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बोल से तो कुछ ऐसा ही साबित हो रहा है। खाद मामले पर दिल्ली में धरना देने की मंत्री कवासी की सलाह पर जनाब ऐसे बिफरे, कि उन्होंने लखमा को आइटम गर्ल तक करार दे डाला।
दरअसल ६ तारीख को चंद्राकर ने धमतरी में खाद की समस्या को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। जिसके बाद आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने इसे केंद्र का मामला बताया और उन्हें दिल्ली जाकर प्रदर्शन करने की सलाह दे दी। इस बाबत पत्रकारों ने अजय चंद्राकर की राय मांगी, तो उन्होंने तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा कि, मैं लखमा की बातों को गंभीरता से नहीं लेता । वे कांग्रेस मंत्रीमंडल के आइटम गर्ल हैं।
बहरहाल बयानवीरों की बयानबाजी अपनी जगह है । पर क्या इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल सियासी कदों को शोभा देता है? अब ये दीगर बात है, कि मौजूदा दौर में ये सवाल मायने नहीं रखता ।

Bad words of former minister

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *