गौरतलब न्यूज

हर खबर की तह तक

Census 2027 Scam Alert! जनगणना के नाम पर साइबर ठगी से रहे सावधान, एक गलती और आपका अकाउंट खाली।

Census 2027 Scam Alert!
Census 2027 Scam Alert!

Census 2027 Scam Alert!  1 अप्रैल 2016 से देश में जनगणना की शुरूआत हो चुकी है, इसके आड़ में कई साइबर अपराधी इसका गलत फायदा उठा रहे है, और ठगी करते है, आइये जानते है इससे कैसे बचें।

देशभर में जनगणना की प्रक्रिया शुरू होते ही साइबर अपराधियों की सक्रियता भी बढ़ गई है, आम लोगों की जानकारी जुटाने के इस सरकारी अभियान को अब ठग अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, जनगणना के नाम पर लोगों को फर्जी कॉल, लिंक और वेबसाइट के जरिए निशाना बनाया जा सकता है, ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।

साइबर ठग सबसे पहले सरकारी वेबसाइट जैसे दिखने वाले नकली पोर्टल तैयार करते हैं, इन वेबसाइट्स का डिजाइन इतना असली लगता है कि आम यूजर आसानी से धोखा खा जाता है, जैसे ही आप इसमें अपनी निजी जानकारी भरते हैं, आपकी डिटेल्स सीधे ठगों के पास पहुंच जाती हैं, जिससे बैंकिंग फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता है।

Census 2027 Scam Alert!
Census 2027 Scam Alert!

आपको बता दें ऑनलाइन हो या ऑफलाइन सरकारी कर्मचारी कभी भी आपसे ओटीपी नहीं मांगेंगे और ना ही जनगणना की प्रक्रिया के लिए आपसे आपके बैंक खाते की डिटेल्स मांगी जाएंगी, कोई व्यक्ति आपसे बताए कि जनगणना के लिए वेरिफिकेशन जरूरी है और इसके लिए OTP शेयर करना होगा तो ध्यान रखें, जनगणना प्रक्रिया में कभी भी OTP की जरूरत नहीं होती, अगर कोई ऐसा दावा करता है, तो समझ जाएं कि यह ठगी का तरीका है।

जनगणना सिर्फ परिवार और जनसंख्या से जुड़ी जानकारी के लिए होती है, इसका बैंकिंग डिटेल से कोई संबंध नहीं है, अगर कोई व्यक्ति आपसे अकाउंट नंबर, कार्ड डिटेल या QR कोड स्कैन करने को कहे, तो तुरंत मना कर दें, ऐसे मामलों में आपकी पूरी जमा पूंजी खतरे में पड़ सकती है।

फोन पर SMS या WhatsApp के जरिये जनगणना फॉर्म भरने के नाम पर लिंक भेजे जा सकते हैं, इन लिंक पर क्लिक करते ही आपका फोन हैक हो सकता है या आपकी जानकारी चोरी हो सकती है, हमेशा ऐसे लिंक से दूरी बनाकर रखें और किसी भी अनजान URL पर भरोसा न करें।

Census 2027 Scam Alert!
Census 2027 Scam Alert!

सरकार की ओर से साफ किया गया है कि जनगणना के दौरान कोई भी अधिकारी आपसे OTP,पैसे या बैंक डिटेल नहीं मांगता, यदि ऑनलाइन जानकारी भर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि वेबसाइट का URL .gov.in से ही खत्म हो।

अगर ठगी हो जाए तो क्या करें ? ….. तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज कराएं।

थोड़ी सतर्कता और सही जानकारी आपको इस तरह के साइबर जाल से बचा सकती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *