ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Bastar Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और आदिवासी गीतों पर सुरक्षाबलों के साथ नृत्य किया। ……. स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका! रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित …… छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का टोकन आज से शुरू, 15 नवंबर से बिकेगा धान; मोबाइल से घर बैठे करें बुकिंग, जानें पूरा नियम ……. छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर भर्ती के नियम बदले, अब D.Ed-B.Ed के साथ TET और RCI रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; जानें किस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए …… अनंत सिंह की बेटी की शादी बनेगी बिहार का सबसे चर्चित आयोजन! दामाद को 2.5 करोड़ की Defender, बेटे को BMW; घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी Thar ……

लोकपर्व छठ पूजा पर सड्डू तालाब में जुटे श्रद्धालु, व्रती महिलाओं ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य…

रायपुर। पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी आज सूर्य अराधना का महापर्व छठ पूजा मनाया जा रहा है, चार दिवसीय इस महापर्व में आज डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इसी कड़ी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रायपुर के सड्डू तालाब के घाट पर छठ पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। छठ पूजा आयोजन समिति सड्डू द्वारा इस अवसर पर छठ पूजा कार्यक्रम में तमाम श्रद्धालुओं और लोगों को आमंत्रित​ किया गया था, जहां काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर छठ पूजा की और धर्म लाभ प्राप्त किया।

छठ पूजा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 19 नवंबर 2023 को छठ पूजा में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। आज के कार्यक्रम में छठपूजा समिति की तरफ से सभी श्रद्धालुओं को छठ घाट पर प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें गायक लल्लू महराज और अंकित तिवारी भिलाई ने छठ गीतों की प्रस्तुति दी। छठपूजा कार्यक्रम में रायपुर सांसद सुनील सोनी भी उपस्थित रहे।

वहीं अब दिनांक 20 नवंबर 2023 को छठ पूजा में उदय होते सूर्य को प्रातः का अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं कल यानि 20 नवंबर को सुबह 6 बजे से प्रसाद वितरण एवं भण्डारे का आयोजन किया गया है।

छठ पूजा समिति सड्डू द्वारा छठ घाट, सड्डू तालाब में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था तालाब के समीप स्थित ग्राउंड में की गई थी। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति के सदस्यों में डॉक्टर संजय कुमार शेखर, डॉक्टर राकेश पांडे, श्रीराम चौधरी, रविंद्र प्रताप सिंह, राजेश वर्मा, शमशेर सिंह, कौशलेंद्र कुमार सिंह, संजय सिंह, शरदिंदु भूषण, विनोद सिंह, राम बचन पाल सहित सभी सक्रिय सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *