ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Bastar Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और आदिवासी गीतों पर सुरक्षाबलों के साथ नृत्य किया। ……. भागलपुर की 5वीं की छात्रा सौम्या ने स्केटिंग में मचाया धमाल, गोल्ड जीतकर अब नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम! …… Diwali 2026: दिवाली की शाम इतने बजे से शुरू होगी लक्ष्मी पूजा, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा का समय …..

सीएम साय ने अधिकारियों को दिखाए कड़े तेवर, कहा – योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं…

CM

रायपुर, 13 मार्च 2024 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कानून व्यवस्था को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश के तमाम जिलों के कलेक्टर और SP को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों को कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सीएम ने कहा कि किसानों को बेवजह दफ्तर के चक्कर न लगवाएं। इसके साथ ही राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें। किसी भी जिले से अगर भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *