Congress leader Vinod Tiwari : एपस्टीन फाइल्स: मोदी का अमेरिका से कम्प्रोमाइज्ड संबंधी AI वीडियो मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, विनोद तिवारी को मिली सशर्त जमानत।

नई दिल्ली, 17 मार्च 2026। प्रधानमंत्री के खिलाफ विवादित टिप्पणी मामले में फंसे विनोद तिवारी को दिल्ली की एक अदालत से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद उन्हें जमानत दे दी है। बताते हैं कि कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को एपस्टीन फ़ाइल मामले में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
जानकारी के अनुसार, विनोद तिवारी छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। खुशी का माहौल था, लेकिन तभी दिल्ली पुलिस की टीम ने वहां दबिश दे दी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने उन्हें वहीं से हिरासत में ले लिया और दिल्ली ले आई। 13 मार्च 2026 को हुई इस गिरफ्तारी के बाद से ही कानूनी प्रक्रिया तेज हो गई थी।
पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के दौरान विनोद तिवारी की ओर से नामी वकील मयंक जैन और शशांक मिश्रा ने पैरवी की। ग्राउंड सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बचाव पक्ष के वकीलों ने कोर्ट के सामने मजबूती से दलील रखी कि केवल सवाल पूछना कोई अपराध नहीं है। वकीलों के तर्कों और मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय अदालत ने विनोद तिवारी की जमानत अर्जी मंजूर कर ली।

दरअसल ….. एपस्टीन फाइल्स:मोदी का अमेरिका से कम्प्रोमाइज्ड संबंधी AI वीडियो शेयर करने पर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता विनोद तिवारी यूपी से गिरफ्तार कर लिया गया था! उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। उनपर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री Narendra Modi को लेकर आपत्तिजनक और भ्रामक वीडियो/पोस्ट साझा की थी, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने विनोद तिवारी को हिरासत में लेने के बाद दिल्ली ले गई।
बताया जा रहा है कि विनोद तिवारी कौशाम्बी के डकशरीरा गांव पारिवारिक कार्यक्रम शामिल होने आए थे, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस संगठन में प्रदेश संयुक्त महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उनपर आरोप है कि उन्होंने 8 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ा एक आपत्तिजनक पोस्ट साझा किया था, जो बाद में वार हो गया, इसके बाद मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की और उनकी तलाश की जा रही थी।
इससे पहले भी सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट या मॉर्फ्ड वीडियो साझा करने के मामलों में अलग-अलग राज्यों में पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।
गिरफ्तारी होने पर विनोद तिवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया ……. अगर जनता के अधिकारों की बात करना और अन्याय के खिलाफ खड़ा होना अपराध है, तो मैं हमेशा लोकहित के लिए बोलूँगा.. भाजपा सरकार द्वारा मेरे खिलाफ की गई दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही मुझे डराने के लिए नहीं, बल्कि मुझे और मज़बूत बनाने के लिए है। मैं जनता की आवाज़ था, हूं और हमेशा रहूंगा..इंकलाब जिंदाबाद….

इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक भी गरमाई है ….. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा, उन्होंने लिखा ……… “कितनी डरपोक है यह भाजपा सरकार!! ….अपने बाबूजी के पिंडदान के लिए संगम गए कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने फरवरी माह के किसी सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश पहुँचकर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता की दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ़्तारी भाजपा की घबराहट, प्रधानमंत्री द्वारा अमेरिका के सामने सरेंडर से हो रही थू-थू के चलते खीज दर्शाता है,
हम सब भाई विनोद तिवारी के साथ पूरी मजजबूती से खड़े हैं, और पुनः दोहराते हैं – PM is COMPROMISED”
