ब्रेकिंग न्यूज़

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ आज, नोट करें चांद निकलने का समय, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा ….. चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का असर, रायपुर से बस्तर तक छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी….. Free admission at Gyanda Public School: ज्ञानदा पब्लिक स्कूल का बड़ा ऐलान! अगले सत्र में दाखिला होगा निःशुल्क, फीस कम करने पर भी विचार …..

बोल पर खड़े हुए सवाल , मच गया सियासी बवाल , “कैलाश” तक पहुंची “अग्निपथ” की तपिश ….

Controversy on statement of bjp leader

कहते हैं जिम्मेदार शख्स के लिए “तोल मोल के बोल” मंत्र का इस्तेमाल बेहतर होता है । लेकिन देश के सियासतदानों को इससे कोई वास्ता नहीं । ताजा मामला भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का है। उन्होंने “अग्निपथ” योजना की बेहतरी का बखान करते- करते चार साल बाद घर वापसी वाले अग्निवीरों को भाजपा कार्यालय में बतौर सुरक्षाकर्मी नियुक्त करने की बात कर दी । विपक्ष ने इस बयान को लपक लिया और इसे अग्निवीरों का अपमान करार दे दिया । अब उनका ये बयान सियासी मुद्दे में बदल गया है ।
बयान पर विवाद जारी है । अब ये बात दीगर है, कि वीएचयू समेत कई संस्थानों और प्राइवेट एजेंसियों में रिटायर्ड फौजी बतौर सुरक्षाकर्मी सेवा मुहैया कराते हैं । खैर आज की सियासत का फंडा बयान और विरोध ही है ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *