ब्रेकिंग न्यूज़

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ आज, नोट करें चांद निकलने का समय, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा ….. चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का असर, रायपुर से बस्तर तक छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी….. Free admission at Gyanda Public School: ज्ञानदा पब्लिक स्कूल का बड़ा ऐलान! अगले सत्र में दाखिला होगा निःशुल्क, फीस कम करने पर भी विचार …..

डीएवी के एक छात्र ने दूसरे छात्र को रॉड से पीटा, तस्वीर वायरल होने के बाद आरोपी सस्पेंड

DAV कोयला नगर में नौवीं के छात्र को जूनियर छात्र ने बेरहमी से पीटा। लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट-पीट कर छात्र को लहूलुहान कर दिया। घायल छात्र को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पिता के आवेदन पर सरायढेला थाना में आरोपी छात्र और उसके अज्ञात दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल ने आरोपी छात्र को सस्पेंड कर दिया है।

कोयलानगर का DAV स्कूल इन दिनों विवादों का अड्डा बन गया है, कुछ दिनों पहले फीस को लेकर अभिभावकों ने हंगामा किया था, अभी मामाला पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ कि तब तक एक और हंगामा हो गया है, 23 अप्रैल को 8वीं के एक छात्र ने 9वीं के छात्र को लोहे के रॉड से बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया, घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लोहे के रॉड से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी छात्र के हाथ में लोहे का रॉड है और वह पिटाई करते दिख रहा है, छात्र के पिता राजेश मिश्रा की लिखित शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि 23 मार्च को सिंदरी डिनोबली स्कूल के क्लासरुम के अंदर बच्चों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें 10 वीं  के छात्र  की जान चली गई।

ऐसी घटनाओं को स्कूल प्रबंधन को भी गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है, जिससे ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।  इन बच्चों को देख लगता है स्कूल में शिक्षा नहीं हिंसा के पाठ पढ़ाई जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *