गौरतलब न्यूज

हर खबर की तह तक

Election Commission controversy : ‘मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार किया जाए’, ममता बनर्जी ने की मांग; बंगाल में फिर चुनाव कराने की मांग

Election Commission controversy
Election Commission controversy

कोलकाता:पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग की है। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में पुराने मतदाता सूची के आधार पर दोबारा विधानसभा चुनाव कराने की भी मांग की।

ममता बनर्जी की यह प्रतिक्रियाइंडियन एक्सप्रेसकी उस रिपोर्ट के बाद सामने आई है, जिसमें SIR प्रक्रिया को लेकर दो चुनाव आयुक्तों द्वारा कथित तौर पर आपत्ति जताए जाने की बात कही गई थी।

‘ज्ञानेश कुमार को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं’

ममता बनर्जी ने एक वीडियो संदेश जारी कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया को लेकर सामने आई बातें बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं।

ममता बनर्जी ने कहा, “यह बहुत चौंकाने वाली और शर्मनाक बात है। हमने अपनी जिंदगी में ऐसा कभी नहीं देखा। इस चुनाव आयुक्त को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।”

उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस के इस्तेमाल को लेकर भी लगाए आरोप

ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार पर पुलिस के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *