ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Bastar Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और आदिवासी गीतों पर सुरक्षाबलों के साथ नृत्य किया। ……. स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका! रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित …… छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का टोकन आज से शुरू, 15 नवंबर से बिकेगा धान; मोबाइल से घर बैठे करें बुकिंग, जानें पूरा नियम ……. छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर भर्ती के नियम बदले, अब D.Ed-B.Ed के साथ TET और RCI रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; जानें किस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए …… अनंत सिंह की बेटी की शादी बनेगी बिहार का सबसे चर्चित आयोजन! दामाद को 2.5 करोड़ की Defender, बेटे को BMW; घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी Thar ……

बुरे फंसे विधायक जी, गर्ल फ्रेंड ने की बगावत, दर्ज हुई एफआईआर, उठने लगे साख पर सवाल।

Girl friend revolted, MLA FIR registered.

कहते हैं “इश्क नचाए जिसको यार , वो तो नाचे बीच बाजार ” |……. इस जुमले की गूंज जगतसिंहपुर के सब रजिस्ट्रार आफिस में जम कर सुनाई दी| हुआ यूं कि तिरतोल विधायक से शादी करने के लिए उनकी प्रेमिका पहुंची , लेकिन विधायक जी नदारद रहे । बिफरी हुई माशूका ने पुलिस के पास गुहार लगाई और प्रेमी के साथ उनके परिजनों पर दगाबाजी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी । पीड़िता के मुताबिक तीन साल से वह विधायक के साथ रिश्ते में रही है । उसे शादी का भरोसा दिला कर उत्पीड़न का शिकार बनाया गया है । इस मामले में अब तक विधायक बिजयशंकर दास का बयान सामने नहीं आया है । सदर थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपों की जांच कर रही है । मामला हाई प्रोफाइल है । ऐसे में जितनी जुबान , उतनी बातें । कोई कह रहा है – “वाह भई , क्या खूब रही जनसेवा … ” , तो कोई गालिब की ये शायरी सुना रहा है – ” इश्क ने हमको निकम्मा कर दिया गालिब , वरना आदमी थे हम भी बड़े काम के ।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *