गौरतलब न्यूज

हर खबर की तह तक

गुरु पूर्णिमा पर जैक एंड जिल एजुकेशनल एकेडमी ने आयोजित किया भव्य धार्मिक समारोह, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Guru purnima
Guru purnima

रायपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जैक एंड जिल एजुकेशनल एकेडमी द्वारा श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को समर्पित इस आयोजन में दिनभर भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्म लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित श्री मोरध्वज महाराज द्वारा विधि-विधान से भगवान की पूजा-अर्चना एवं प्रसाद अर्पित करने के साथ हुआ। पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

Guru Purnima 2026
Guru Purnima 2026

जस गीत और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लक्ष्मी सेवा जस महिला मंडली, परसुलीडीह द्वारा जस गीत एवं भजन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। मंडली की ओर से लक्ष्मी वर्मा, कामता साहू, राधा वैष्णव, गौरी निषाद, लक्ष्मी तिवारी, मंजू श्रीवास, सीमा गौरे, ललिता यादव, रीना यादव और विद्या श्रीवास ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Guru Purnima 2026
Guru Purnima 2026

भव्य सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अर्पण जन कल्याण समिति द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंजू दुबे, बिंदु वैष्णव, लीला पाण्डेय, कुसुम वर्मा, सोनिया, नेहा मीना, जान्सी मीना, तारकेश्वरी वर्मा और शैलेन्द्री वर्मा ने श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

रिमझिम बारिश के बीच उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शाम 5 बजे से महाप्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ। रिमझिम बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रसाद ग्रहण करने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।

गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर ममता पाण्डेय ने वरिष्ठ पत्रकार एवं एशियन न्यूज MP-CG के एसोसिएट एडिटरशरदिन्दु शेखर, आर्यन-जह्नानवी एसोसिएट के मैनेजिंग डायरेक्टर-सिमरन शेखर, विश्व हिंदू परिषद के एड हरिओम साहू प्रांत नैतिक शिक्षा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़, कांति कुमार सोनी प्रांत सह नैतिक शिक्षा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़, जैक एंड जिल एजुकेशन एकेडमी के चेयरमैन शरदिंदु भूषण, सेक्रेटरी एस.सी. पाण्डेय, मैनेजिंग डायरेक्टर ममता पाण्डेय, प्रिंसिपल एम. पाण्डेय, सुपरवाइजर खिलेश्वरी वर्मा, क्लर्क चेतना साहू, शिक्षक सोनम यादव, जयंती वर्मा, प्रेमलता वर्मा, सोनाली पाण्डेय, झान्वी शेखर, हर्षा वर्मा, खुशबू मिश्रा, रीना अवस्थी, पद्मिनी पात्रे, मनीषा त्रिपाठी, ईश्वरी वर्मा तथा प्यून शीतल बंजारे सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

सहयोगियों का जताया आभार

कार्यक्रम की सफलता पर अर्पण जन कल्याण समिति परसुलीडीह, लक्ष्मी सेवा जस महिला मंडली परसुलीडीह तथा विशेष सहयोगी ममता वर्मा-भीम वर्मा, हेमिन निषाद-सुरेश निषाद, खिलेश्वरी वर्मा-राकेश वर्मा, गायत्री देवी-एस.एल. विश्वकर्मा, पुष्पा साहू, संतोषी केवर्थ, राजन कुमार झा, कमलेश भोई,रवि गुप्ता, नरेंद्र साहू, महेश शर्मा, रमेश विश्वकर्मा सहित सभी उपस्थित सम्मानीय एवं श्रद्धालुओं आभार व्यक्त किया।

उन्होंने आयोजन की सफलता में विशेष योगदान देने वाले जाह्नवी (रीया), वैष्णवी (माही), आर्यन (शाहिल) और आर्यान्श (हासिल) की सराहना करते हुए विशेष धन्यवाद दिया। साथ ही घोषणा की कि अगले वर्ष गुरू पूर्णिमा के अवसर पर इससे भी अधिक भव्य और व्यापक धार्मिक आय़ोजन किया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *