ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News: ग्रामीण पत्रकारिता को मिलेगी नई उड़ान, KTU और गोंडवाना विश्वविद्यालय के बीच हुआ एमओयू….. यूपी में भाजपा सरकार अंगद का पैर, कोई हटा नहीं सकता; यूसीसी लागू करने का भी अमित शाह ने किया एलान…. रायपुर में बोले सुधांशु त्रिवेदी,  दिल्ली में बैठ गए ‘दिमागी नक्सल’:त्रिवेदी ने कहा- कांग्रेस पहले EVM और अब वोटर लिस्ट पर उठा रही सवाल ….

ज्ञानवापी में हर-हर महादेव की गूंज, ज्ञानवापी में नंदी को मिल गए बाबा ?

Gyanvapi Masjid Survey
Gyanvapi Masjid Survey

Gyanvapi Masjid Survey : वाराणसी – ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे पूरा हो गया है, आज सर्वे का तीसरा और अंतिम दिन था, सर्वे पूरा होने के बाद हिंदू पक्ष के सोहनलाल ने तालाब से शिवलिंग मिलने का दावा किया है, कल कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट।

ज्ञानवापी में सर्वे के बाद हिन्दू पक्ष ने दावा किया कि मस्जिद में शिवलिंग मिला है, इसके बाद हिन्दू पक्ष वाराणसी कोर्ट पहुंचा और कोर्ट ने तुरंत आदेश दिया कि कुएं में जहां पर शिवलिंग मिला है, उस जगह को सील कर दिया जाए, साथ ही उस स्थान की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी कमिश्नर, डीएम और एसपी को दे दी गई है और वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं है।

सोहनलाल ने कहा कि ये मत पूछिए कहां मिल गए…… उन्होंने संतकबीर का दोहा पढ़ा …. जिन खोजा तिन पाइया, गहरे पानी पैठ, मैं बपुरा बूडन डरा, रहा किनारे बैठ। उन्होंने बताया कि तालाब में काले रंग का पत्थर मिला है, हालांकि प्रशासन ने कहा है कि इस मामले में सिर्फ अधिकारिक बयानों पर ही ध्यानन दें, अन्य किसी भी बयान पर भरोसा न करें।

इसके पहले सर्वे की टीम जब ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर जा रही थी तब टीम के एक सदस्य को रोक लिया गया। बताया जा रहा है कि सूचनाएं लीक करने के आरोप में तीसरे दिन उन्हें सर्वे में शामिल नहीं होने दिया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *