ब्रेकिंग न्यूज़

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ आज, नोट करें चांद निकलने का समय, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा ….. चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का असर, रायपुर से बस्तर तक छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी….. Free admission at Gyanda Public School: ज्ञानदा पब्लिक स्कूल का बड़ा ऐलान! अगले सत्र में दाखिला होगा निःशुल्क, फीस कम करने पर भी विचार …..

आई.ऍफ़.ई.ऐ अवार्ड एवं डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजे गए सुशील कुमार पाण्डेय

कांकेर जिले के ग्राम कोयलीबेडा में जन्मे सुशील ने महज 15 वर्ष के उम्र से बच्चों को निशुल्कः शिक्षा प्रदान करते हुए अपने जीवन के अहम् समय व्यतीत किए हैं । पिता श्री जी.एस पाण्डेय पेशे से शिक्षक सदैव ईमानदारी व उसूलों के पक्के एवं माता स्व श्रीमती गायत्री देवी पाण्डेय के संस्कारों एवं ममत्व से प्रतिपूर्ण सुशील ने अपनी उच्च शिक्षा ब्लॉक छिंदगढ़ जिला सुकमा एवं स्नातक जगदलपुर के पी. जी कॉलेज से पूर्ण की है। मैथेमेटिक्स में अपनी मास्टर्स पूर्ण करने के पश्चात सुशील सिविल सर्विस की तैयारी कर कलेक्टर की उपाधि प्राप्त करना चाहते थे । लेकिन समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूर्ण करने के उद्देश्य से महज 21 से 22 वर्ष की उम्र में समाज सुधारक के कार्यो से जुड़ते चले गए ।

दंतेवाड़ा जिले के ग्राम कटेकल्याण में उनके द्वारा 250 स्व-सहायता समूह का गठन कर महिला शक्तिकरण की ओर उन्होंने अपना पहला कर्तव्य पूर्ण किया। 30 मई 2003 को संस्था बस्तर सामाजिक जन विकास समिति की नींव रखते हुए बस्तर आदिवासी समाज के लिए बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर शिक्षा, उनके आजीविका हेतु उन्हें कौशल विकास के क्षेत्रों से जोड़ते चले गए। वर्तमान में तेतरकुटी, अघनपुर स्थित उनकी संस्था बस्तर सामाजिक जन विकास समिति अंतर्गत 150 से अधिक कर्मचारियों के साथ कार्यरत बतौर संस्था प्रमुख व सचिव पद पर पदस्थ सुशिल कुमार पाण्डेय ने 95000 से अधिक परिवारों को आजीविका के विभिन्न आयामों से जोड़ कर स्वालंभि एवं जीविकोपार्जन का अवसर प्रदान किया है ।

एच.आईवी.एड्स जैसे जानलेवा बिमारियों से निजात पहुंचा कर कई एच.आर.जी बहनों को मेनस्ट्रीम से जोड़ कर सम्मान जनक रोजगार प्रदान किए हैं । सुशील कुमार पाण्डेय द्वारा उनके संस्था से टी.बी, मलेरिया, गैर संचारी रोग जैसे बीमारियों की पहचान, रोकथाम एवं इलाज की सेवाएं प्रदान की जा रही है । साथ ही 5००० से अधिक बच्चों को उनके अधिकारों, शिक्षा, दत्तक ग्रहण, सर्वांगीण विकास एवं संरक्षण के दिशा में कार्य किया जा रहा हैं । कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प एवं समाज कल्याण से पूर्ण सुशील कुमार पाण्डेय को शनिवार 05 जुलाई को ग्लोबल एक्सीलेंस सम्मिट होटल ग्रैंड नई दिल्ली में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई । साथ ही समाज कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु आई.ऍफ़.ई.ऐ अवार्ड से सम्मानित किया गया एवं अमेरिकन मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी के एम्बेसडर की पदवी प्रदान की गई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *