ब्रेकिंग न्यूज़

बक्सर के बिहार सेंट्रल स्कूल में मुफ्त नामांकन का मौका, 10 दिसंबर तक नर्सरी से UKG में एडमिशन पर किताबें-कॉपियां भी फ्री ….. बिलासपुर – ऑनलाइन सट्टा-हवाला नेटवर्क का बड़ा खुलासा! 25 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज मिले, 8 लाख कैश और गहने जब्त; दुबई तक जुड़े तार ….. कोरबा – बालको प्लांट में चोरी का अनोखा जुगाड़!, बालको प्लांट में चोरी का ऐसा जुगाड़! कमर से सीने तक लपेटा 49 KG कॉपर वायर, ऐसे खुली पोल …… रायपुर – ‘बाप तो आखिर बाप होता है…’ देवेंद्र यादव पर पूर्व CM के OSD का पोस्ट, छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने ….. रायपुर के दिवाकर अस्पताल में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का आरोप! 3 डिलीवरी, 26 जन्म प्रमाणपत्र; डॉक्टर समेत 6 गिरफ्तार ……. महाराष्ट्र की सृष्टि धर्मेंद्र शर्मा ने 50 मीटर लिंबो स्केटिंग 6.86 सेकंड में पूरी कर अपना ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। CM देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई। …. रायपुर के महावीर नगर में बिना वैध लाइसेंस क्रीम बनाने की यूनिट पर छापा। गोलबाजार से पाकिस्तान की 236 प्रतिबंधित गोरी और चांदनी क्रीम भी जब्त। ….. देवउठनी एकादशी आज 20 नवंबर 2026 को मनाई जा रही है। जानें भगवान विष्णु के जागने की मान्यता, रायपुर का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत पारण और 21 नवंबर को तुलसी विवाह का समय। ……  छत्तीसगढ़ में CGSSB के 1,703, स्टेट पावर कंपनियों के 1,501 और बस्तर फाइटर्स के 1,300 से अधिक पदों पर भर्ती। जानें आवेदन की तारीख, योग्यता और चयन प्रक्रिया। …..

ईडी ने बुलाया, सियासी भूचाल आया। .. मांगा करोड़ों का हिसाब, अब क्या करेंगे जनाब ? ….. धमकीबाज नेता जी के गर्दिश में सितारे! ……

Leader Gets Enforcement Directorate Summons

स्वघोषित शिवसेना के सच्चे सिपाही के तौर पर संजय राउत बागियों को लगातार धमकी देते रहे। अब उनकी जान भी सांसत में पड़ गई है। उनको ईडी ने समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया है। मामला पात्रा चॉल भूमि घोटाले से जुड़ा है।
साल २०१७ में कांग्रेस-एनसीपी की सरकार ने पात्रा चॉल में रहने वाले ६७२ किराएदारों को फ्लैट देने का फैसला लिया। इसके लिए एचआईडीएल को एमएचडीए ने कॉन्ट्रैक्ट दिया। जिसके मुताबिक ६७२ फ्लैट किराएदारों को देने और ३००० फ्लैट एमएचडीए को हैंडओवर करना तय हुआ, लेकिन फर्म ने जमीन आठ बिल्डरों को १०३४ करोड़ रुपये में बेच दी।
एचडीआईएल के डायरेक्टर प्रवीण राउत से ईडी की पूछताछ के दौरान संजय राउत का कनेक्शन सामने आया । खुलासा हुआ, कि प्रवीण की पत्नी ने संजय राउत की पत्नी वर्षा को ५५ लाख का बिना ब्याज कर्ज दिया, जिसका इस्तेमाल राउत परिवार ने दादर में घर खरीदने मे किया। ईडी संजय की पत्नी के नाम अलीबाग में आठ प्लॉट्स की खरीदी और कर्ज के पैसों के सोर्स की पड़ताल कर रही है।
इधर राउत को समन मिलने के बाद शिवसेना नेताओं में खलबली मच गई है। वे इसे सियासी रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *