ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Bastar Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और आदिवासी गीतों पर सुरक्षाबलों के साथ नृत्य किया। ……. भागलपुर की 5वीं की छात्रा सौम्या ने स्केटिंग में मचाया धमाल, गोल्ड जीतकर अब नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम! …… Diwali 2026: दिवाली की शाम इतने बजे से शुरू होगी लक्ष्मी पूजा, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा का समय …..

सुशीला कार्की होंगी नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री, आज होगा शपथ ग्रहण, संसद की गई भंग।

NEPALSushila karki
NEPALSushila karki

नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रहीं सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनेंगी, उनके नाम पर सहमति बन गई है,  बता दें कि उनके नाम को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी।

सूत्रों को मुताबिक नेपाल की राजनीतिक दलों के बीच संसद को भंग करने पर भी सहमति बन गई है, संसद भंग होने के मतलब है कि वहां आगे चलकर जब हालात सामान्य हो जाएंगे तो चुनाव भी कराए जाएंगे।

NEPALSushila karki
NEPALSushila karki

जेन-जेड के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पीएम ओली को इस्तीफा देना पड़ा था, युवाओं ने संसद पर भी हमला बोल दिया था और आगजनी भी की थी, यहां तक कि सोशल मीडिया पर लगे पाबंदी से नाराज भीड़ ने पूर्व पीएम की पत्नी को भी जिंदा जला दिया था।

नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया मंचों पर प्रतिबंध के खिलाफ हुए जेन जेड प्रदर्शन में लगभग 51 लोगों की मौत हुई है, हालांकि, युवाओं के प्रदर्शन के बाद नेपाल की ओली सरकार को पाबंदी को हटानी पड़ी, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ओली को भी इस्तीफा देना पड़ा, अब देश में अंतरिम सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *