ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Bastar Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और आदिवासी गीतों पर सुरक्षाबलों के साथ नृत्य किया। ……. स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका! रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित …… छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का टोकन आज से शुरू, 15 नवंबर से बिकेगा धान; मोबाइल से घर बैठे करें बुकिंग, जानें पूरा नियम ……. छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर भर्ती के नियम बदले, अब D.Ed-B.Ed के साथ TET और RCI रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; जानें किस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए …… अनंत सिंह की बेटी की शादी बनेगी बिहार का सबसे चर्चित आयोजन! दामाद को 2.5 करोड़ की Defender, बेटे को BMW; घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी Thar ……

दो इनामी नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई बड़े वारदातों को दे चुके है अंजाम

कांकेर, 5 फरवरी 2024ः नक्सलियों के खिलाफ कांकेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं. जिन 2 नक्सलियों को पुलिस ने दबोचा है वे नगर सैनिक और जवान हत्या मामले में भी शामिल थे।

बता दें कि, सर्चिंग के दौरान पुलिस ने 5- 5 लाख के दो इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है. जिसमें कमांडर विनोद अवलम और डिप्टी कमांडर आसू कोरसा शामिल है. दोनों को जिला मुख्यलाय के नजदीक मुजालगोंदी गांव से पकड़ा गया है. जिनके पास से 12 बोर की बंदूक, पिस्टल समेत राउंड भी बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार, दोनों कुख्यात नगर सैनिक और आर्मी जवान की हत्या में भी शामिल रहे हैं. पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिलने के आसार हैं. दोनों की गिरफ्तारी की जानकारी एसपी दिव्यांग पटेल ने दी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *