School Exam : परीक्षा पर विवाद, कक्षा पहली से 11वीं तक की वार्षिक परीक्षा की DPI के गाइइडलाइन का विरोध।

रायपुर : कक्षा पहली से 11वीं तक की वार्षिक परीक्षा को लेकर DPI ने आदेश जारी किया है, छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आदेश पर आपत्ति दर्ज कराई साथ ही इसे रद्द करने की मांग की है।
राजीव गुप्ता की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने प्रदेश कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाई, बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बुधवार को स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों से मिलकर तत्काल आदेश को रद्द करने की मांग की जाएगी।

डीपीआई के इस आदेश पर स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने बताया कि अंतिम समय में सभी कक्षाओं की परीक्षा नियम विरूद्ध है, यह निर्णय एक पक्षीय और शिक्षा को पीछे करने वाला है, इस आदेश से निजी स्कूलों की स्वायत्तता पर सीधा प्रहार है।

छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता और सचिव मोती जैन ने इस आदेश को बहुत ही दुखद बताया साथ हि साफ साफ शब्दों कहा कि आदेश रद्द नहीं किया गया तो प्रदेश के सभी निजी स्कूल आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, बुधवार को स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों से चर्चा के बाद आंदोलन का निर्य़ण लिया जाएगा।
