ब्रेकिंग न्यूज़

त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ा बक्सर का पंचकोसी मेला: पांच दिन, पांच ऋषियों के आश्रम और पांच तरह के प्रसाद; जानिए पूरी पौराणिक कथा …… रायपुर में 6 दिसंबर को सजेगा श्री पुनरासर बालाजी की भव्य ज्योत का दरबार, सामूहिक सुंदरकांड और भजनों से गूंजेगा सड्डू ….. आसनसोल में पुलिस का लाइव एनकाउंटर! गलियों में पिस्टल लेकर दौड़ता दिखा आरोपी, जवाबी फायरिंग में प्रताप दास गिरफ्तार …… रामायण पर आपत्ति है तो अपनी फिल्म बनाइए’, रणबीर कपूर की फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की दोटूक टिप्पणी; तत्काल सुनवाई से इनकार ….. डीलिमिटेशन पर मोदी सरकार का दूसरा दांव: 360 वोटों का पहाड़ कैसे पार करेगी BJP? DMK और शरद पवार की पार्टी पर टिकी नजरें …… 58 करोड़ का ‘शीश महल’ पहली बार मीडिया के सामने! झूमर से सोफे तक हर सामान पर कीमत का टैग, प्रवेश वर्मा बोले- जनता भी देखेगी ….. ग्राम टेकारी में 1 दिसंबर को विधायक अनुज शर्मा की सेवा संवाद यात्रा, 81.38 लाख के विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन …..

रायपुर में 6 दिसंबर को सजेगा श्री पुनरासर बालाजी की भव्य ज्योत का दरबार, सामूहिक सुंदरकांड और भजनों से गूंजेगा सड्डू

सामूहिक सुंदरकांड और भजन संध्या
सामूहिक सुंदरकांड और भजन संध्या

रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान भक्ति और श्रद्धा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। श्री पुनरासर बालाजी की भव्य ज्योत का आयोजन रविवार, 6 दिसंबर 2026 को सड्डू स्थित अमर मैरिज पैलेस में किया जाएगा। यह आयोजन चौथी बार आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम में सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या और रात्रि में बाबा की भव्य ज्योत मुख्य आकर्षण होंगे। आयोजन को लेकर श्री पुनरासर बालाजी भक्तबृंद रायपुर की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

घर-घर पहुंचकर भक्तों को दिया जाएगा निमंत्रण

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हाल ही में आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पिछले आयोजनों की परंपरा के अनुसार इस बार भी समिति के सदस्य घर-घर जाकर हनुमान भक्तों को कार्यक्रम का निमंत्रण देंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को सवामणी प्रसाद के कूपन भी वितरित किए जाएंगे।

आयोजन समिति का उद्देश्य अधिक से अधिक भक्तों को इस धार्मिक आयोजन से जोड़ना और सामूहिक रूप से बालाजी महाराज की आराधना करना है।

कोलकाता की श्री सीताराम सत्संग समिति करेगी सुंदरकांड पाठ

कार्यक्रम में संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ का विशेष आयोजन किया जाएगा। कोलकाता की श्री सीताराम सत्संग समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही भजन गायन के माध्यम से श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे।

रात्रि में श्री पुनरासर धाम के मुख्य पुजारी श्री रतनलाल जी बोथरा द्वारा बाबा की भव्य ज्योत की जाएगी। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह है।

राजस्थान के बीकानेर में विराजते हैं श्री पुनरासर बालाजी

उल्लेखनीय है कि श्री पुनरासर बालाजी धाम राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित है। यहां हनुमान जी अपने वीर स्वरूप में विराजमान हैं। देशभर से श्रद्धालु बाबा के दर्शन और आशीर्वाद के लिए धाम पहुंचते हैं। रायपुर में आयोजित होने वाला यह ज्योत कार्यक्रम भी भक्तों को बाबा की भक्ति और आराधना से जोड़ने का एक विशेष अवसर है।

बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन और ठहरने की व्यवस्था

आयोजन में रायपुर के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्री पुनरासर बालाजी भक्तबृंद रायपुर की ओर से बाहर से आने वाले भक्तों के लिए ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

आयोजन समिति के अनुसार, अब तक रांची, असम, मुंबई, हैदराबाद और बीकानेर सहित कई शहरों के श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी है। इससे आयोजन को लेकर भक्तों में बढ़ते उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है।

आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं समिति के सदस्य

श्री पुनरासर बालाजी की भव्य ज्योत को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हैं। इनमें रमेश सोमानी, नरेंद्र डागा, हेमंत तोतला, प्रहलाद पेड़ीवाल, पंकज पेड़ीवाल, अरविंद डागा, शिवनारायण मूंधड़ा, नरेश केडिया, मनीष चांडक, संजय वैद, रमेश झंवर, पवन करनानी, गोपाल रातूसरीया और संदीप डागा सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

समिति ने सभी हनुमान भक्तों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर श्री पुनरासर बालाजी की भव्य ज्योत, सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

कार्यक्रम का विवरण

  • आयोजन: श्री पुनरासर बालाजी की भव्य ज्योत
  • दिनांक: रविवार, 6 दिसंबर 2026
  • स्थान: अमर मैरिज पैलेस, सड्डू, रायपुर
  • मुख्य आकर्षण: सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड, भजन और रात्रि में भव्य ज्योत
  • सुंदरकांड पाठ: श्री सीताराम सत्संग समिति, कोलकाता
  • ज्योत: श्री रतनलाल जी बोथरा, मुख्य पुजारी, श्री पुनरासर धाम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *