Alert for heavy rain and thunderstorms.: नेपाल में तबाही के बाद बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हलचल, IMD ने 26 राज्यों को किया अलर्ट, ओले-भारी बारिश वाला मौसम

Today Weather News: नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच भारत में भी मानसून का असर तेज हो गया है. IMD ने 27 अगस्त के लिए दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, पहाड़ी राज्यों और पूर्वोत्तर समेत 26 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. पूर्वी भारत में गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर भी चेतावनी है. बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और अलग-अलग मौसमी सिस्टम के कारण बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. दक्षिण भारत में भी कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मानसूनी बारिश देखने को मिलेगी.
Aaj Ka Mausam: नेपाल में बाढ़ से मची तबाही के बीच भारत में भी मौसम का मिजाज बिगड़ता दिख रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने 27 अगस्त के लिए देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों तक मौसम एक साथ करवट लेने वाला है. दिल्ली-NCR भी इससे अछूता नहीं रहेगा. कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. यूपी और बिहार में भी कई जिलों के लिए चेतावनी है. पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में अगले कुछ दिन मानसून को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है. खासकर उन इलाकों में जहां पहले से जलभराव या नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है.
मौसम की इस नई तस्वीर में सबसे ज्यादा नजर पूर्वी भारत पर है. झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में बने मौसमी सिस्टम के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. इसका असर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में बारिश के रूप में दिखाई दे सकता है. उधर पूर्वोत्तर असम के आसपास ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भी पूर्वी राज्यों में मौसम को सक्रिय रख सकती है. IMD ने कई राज्यों में तेज हवा, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई है. कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना भी बताई गई है. यानी मानसून की चाल अभी थमी नहीं है. बल्कि अलग-अलग सिस्टम मिलकर कई राज्यों में एक साथ मौसम बदल रहे हैं.
