ब्रेकिंग न्यूज़

 उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। के. विजयेन्द्र पांडियन को वाराणसी और एस. राजलिंगम   को कानपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है, साथ ही कई जिलों में नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ……. सुप्रीम कोर्ट से बिलकिस बानो केस में राहत: सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में दो दोषियों की उम्रकैद की सजा को निलंबित करते हुए उन्हें जमानत दे दी है।  …….. जय शाह दोबारा निर्विरोध चुने गए ICC चेयरमैन: भारत के जय शाह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का निर्विरोध दूसरी बार चेयरमैन चुन लिया गया है। ……. कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है और एक अन्य के फंसे होने की खबर है। …… भारत-बांग्लादेश सीमा पर नो-मैन्स लैंड में महिला फंसी: भारत-बांग्लादेश सीमा पर पिछले पांच दिनों से एक महिला नो-मैन्स लैंड में फंसी हुई है जिसे कोई भी देश अपनाने को तैयार नहीं है, और सीमा पर सख्ती के कारण उसे खाना-पानी मिलने में भी कठिनाई हो रही है। ….. सीएम विष्णुदेव साय का बिलासपुर दौरा और बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण ….. मध्य प्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ी, चक्रवात ‘अकवान‘ को लेकर अलर्ट मध्य प्रदेश में ठंड का असर तेज हो गया है, जहाँ इंदौर में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री और कटनी के करौंदी में 11.5 डिग्री दर्ज किया गया। …… ईडी का बड़ा एक्शन: भूपेश बघेल के बेटे से जुड़े 355 प्लॉट जब्त प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई …..

पैसेंजर ट्रेन-मालगाड़ी की टक्कर, बिलासपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक बड़ा हादसा।

Train Accident

Train Accident  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक लोकल ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर में कई यात्री के घायल होने की खबर है, टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोकल ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई, हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे की टीम घटना स्थल पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार  एक लोकल ट्रेन कोरबा के गेवरा रेलवे स्टेशन से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी, जब ट्रेन लगभग शाम चार बजे गतौरा और बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बीच में थी, तभी वह एक मालगाड़ी से पीछे से टकरा गई, हादसे में घायलों को अस्पताल भेजा गया है और इस बारे में अधिक जानकारी ली जा रही है।

अब तक 5 लोगों के मौत की पुष्टि हो गई है, सीएम साय ने कलेक्टर से फोन पर ली हादसे की जानकारी।

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, इन नंबरों पर कॉल करके यात्रियों की जानकारी ले सकते है, कोरबा के लिए 7869953330, बिलासपुर – 7777857335, 786995330, चांपा – 8085956528 रायगढ़ – 9752485600

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *