ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Bastar Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और आदिवासी गीतों पर सुरक्षाबलों के साथ नृत्य किया। ……. स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका! रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित …… छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का टोकन आज से शुरू, 15 नवंबर से बिकेगा धान; मोबाइल से घर बैठे करें बुकिंग, जानें पूरा नियम ……. छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर भर्ती के नियम बदले, अब D.Ed-B.Ed के साथ TET और RCI रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; जानें किस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए …… अनंत सिंह की बेटी की शादी बनेगी बिहार का सबसे चर्चित आयोजन! दामाद को 2.5 करोड़ की Defender, बेटे को BMW; घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी Thar ……

ट्रांसफर ब्रेकिंगः सात आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें आदेश

रायपुर, 25 जनवरी 2024ः छत्तीसगढ़ शासन ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र में जशपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के तौर पर 2020 बैच के आईएएस अभिषेक कुमार को नियुक्त किया गया है. नवीन पदस्थापना से पहले अभिषेक कुमार अंबिकापुर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी संभाले हुए थे।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह द्वारा जारी आदेश में जशपुर जिला पंचायत सीईओ 2018 बैच के आईएएस संबित मिश्रा को कोरबा जिला पंचायत सीईओ, 2019 बैच के आईएएस राजनांदगांव जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार को बिलासपुर नगर पालिक निगम आयुक्त के पद पर, 2020 बैच की आईएएस एसडीएम बेमेतरा सुरूचि सिंह को राजनांदगांव जिला पंचायत सीईओ नियुक्त किया गया है।

इनके अलावा 2020 बैच के आईएएस सहायक कलेक्टर, महासमुंद हेमंत रमेश नंदनवार को बीजापुर जिला पंचायत सीईओ, 2020 बैच की आईएएस एसडीएम बलौदाबाजार रोमा श्रीवास्तव को धमतरी जिला पंचायत सीईओ और 2020 बैच की आईएएस एसडीएम मुंगेली आकांक्षा शिक्षा खलखो को नारायणपुर जिला पंचायत सीईओ के पद पर पदस्थ किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *