ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Bastar Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और आदिवासी गीतों पर सुरक्षाबलों के साथ नृत्य किया। ……. स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका! रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित …… छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का टोकन आज से शुरू, 15 नवंबर से बिकेगा धान; मोबाइल से घर बैठे करें बुकिंग, जानें पूरा नियम ……. छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर भर्ती के नियम बदले, अब D.Ed-B.Ed के साथ TET और RCI रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; जानें किस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए …… अनंत सिंह की बेटी की शादी बनेगी बिहार का सबसे चर्चित आयोजन! दामाद को 2.5 करोड़ की Defender, बेटे को BMW; घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी Thar ……

हाथियों के आतंक से दो लोगों कि मौत, इलाके में दशहत

सूरजपुर, 11 मार्च 2024 : प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में हाथियों ने एक बार फिर उत्पाद मचाया हैं। सरगुजा समेत सूरजपुर के जंगलों में हाथियों का पूरा दल विचरण कर रहा हैं जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल हैं। वे लगातार अंदरूनी इलाके में रह रहे वनवासियों को अपना शिकार बना रहे हैं और जानमाल का नुकसान कर रहे हैं।

ताजा मामला सूरजपुर जिले का हैं जहां हाथियों ने एक दंपत्ति को मौत के घाट उतार दिया। हाथी के हमले से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे वन अमले ने शवों को जब्त कर अस्पताल रवाना किया। एक साथ दो -दो मौतों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के दरहोरा के रहने वाले दंपत्ति के घर को दो हाथियों ने ढहा दिया। इसके बाद अपनी जान बचाने बुजुर्ग दंपत्ति भाग रहे थे। दोनों हाथियों ने उन्हें दौड़ाया पटककर उन्हें मार डाला। बताया जा रहा हैं कि अपने दल से बिछड़ कर दो हाथी दरहोरा क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। बहरहाल वनविभाग और पुलिस ने ग्रामीणों को बचाव और सुरक्षा के लिए घरों से बाहर नहीं निकलने और जंगलों में नहीं जाने की हिदायत दी हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *