Vedanta accident update वेदांता पावर प्लांट धमाके ने अब तक 19 लोगों की जान ली, 30 मजदूर झूलसे, तीन की हालत गंभीर

Vedanta accident update: छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के वेदांता पवार प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है, प्लांट के भीतर अचानक तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार दोपहर बायलर फट गया, जिससे कई कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए, इस हादसे में अब तक 19 मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं 30 मजदूर झूलसे, तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद जिला प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर लगातार कार्य कर रहे है, घायलों का उपचार नजदीकी अस्पतालों में जारी है, राज्य सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए है और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस घटना में घायल 19 मजदूरों का रायपुर और रायगढ़ जिले के अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
हालांकि, इस घटना ने औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और मजदूरों के परिजनों का आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा इंतजामों को लेकर लंबे समय से लापरवाही बरती जा रही थी। प्रशासन ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

आपको बता दे वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कर्मचारियों के परिजन प्लांट गेट के बाहर पहुंच गए और हंगामा भी हुआ।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पावर प्लांट में हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट की।

सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए गए, एसडीएम डभरा बने जांच अधिकारी, वेदांता प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपये और नौकरी देने की घोषणा की है, जबकि घायलों को 15-15 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की बात कही है तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
