ब्रेकिंग न्यूज़

पटना – ‘हमारे यहां क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं’, CM के बयान पर सियासत गरमाई, तेजस्वी और PK ने साधा निशाना ….. लखनऊ – ‘देश का सबसे बड़ा गुंडा मैं हूं’, जिसके दरबार में मुख्तार अंसारी, बृजेश सिंह और धनंजय सिंह जैसे लोग लगाते थे हाजिरी! ओमप्रकाश राजभर का विवादित बयान ….. धनतेरस 2026: शुक्रवार को कब से कब तक रहेगा धनतेरस, जानें खरीदारी के 4 सबसे खास शुभ मुहूर्त और उनका लाभ …… Dhanteras 2026: धनतेरस से इन 4 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू! सोने की तरह चमकेगा भाग्य ….. दुबई में भारत-पाकिस्तान बॉक्सिंग मुकाबले से पहले बवाल! भारतीय बॉक्सर मनीष शर्मा ने पाकिस्तानी मुक्केबाज रहीम परदेसी को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल …..

अब 25 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, भीषण गर्मी के कारण छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई छुट्टियां

छत्तीसगढ़ में 10 दिन बढ़ गई स्कूलों की छुट्टी, अब इस दिन से खुलेंगे स्कूल, शिक्षामंत्री ने किया ऐलान |

Edited by; Jyoti Dewangan, Published Date; 16 June 2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। राज्य के सभी स्कूलों में 25 जून तक अवकाश की घोषणा की है। अब राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे और 26 जून से खुलेंगे।

सीएम साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में गर्मी और हीटवेव के कारण ये फैसला लिया गया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी अपने पीक पर है। ज्यादातर लोग गर्म होते मौसम से परेशान हैं। लू और धूप से आम लोगों को दिक्कत हो रही है। बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि बड़ी संख्या में अभिभावकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निवेदन आ रहे थे. इसके चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को 26 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है. इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *