गौरतलब न्यूज

हर खबर की तह तक

ब्लू वाटर खदान में युवक के डूबने का LIVE VIDEO, दोस्त के साथ तैरने की लगी थी शर्त

9 deaths in 9 years
9 deaths in 9 years

रायपुर: राजधानी रायपुर के पास स्थित ब्लू वाटर खदान में एक युवक के डूबने का लाइव वीडियो सामने आया है। मौदहापारा निवासी आदिल खान (24) बुधवार को तीन दोस्तों के साथ खदान घूमने पहुंचा था। इसी दौरान दोस्तों के बीच खदान के एक छोर से दूसरे छोर तक तैरकर जाने की शर्त लग गई।

शर्त के बाद आदिल और उसका एक दोस्त पानी में कूद गए। दोस्त तो तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन आदिल गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

कैमरे में कैद हुआ हादसा

घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आदिल पानी में तैरता और फिर डूबता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद हादसे की गंभीरता और साफ हो गई है।

रेस्क्यू टीम लगातार खदान के गहरे पानी में युवक की तलाश कर रही है।

9 साल में 9 लोगों की मौत

ब्लू वाटर खदान माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव के पास स्थित है। बताया गया है कि यह स्थान पहले भी डूबने की घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है। जानकारी के मुताबिक, पिछले 9 वर्षों में यहां डूबने से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद लोग खदान के पानी में तैरने और घूमने के लिए पहुंचते हैं।

दोस्तों के साथ घूमने आया था युवक

आदिल खान बुधवार को अपने तीन दोस्तों के साथ ब्लू वाटर खदान पहुंचा था। दोस्तों के बीच लगी तैराकी की शर्त एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। एक दोस्त सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि आदिल गहरे पानी में समा गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *