ब्रेकिंग न्यूज़

छठ महापर्व से देश की अर्थव्यवस्था को मिला 65 हजार करोड़ का बूस्ट, बिहार में 20 हजार करोड़ का कारोबार; CAIT का आकलन ….. रायपुर के MG रोड पर चौपाटियों के लिए सख्त नियम लागू, रात 9 से सुबह 1 बजे तक ही मिलेगी अनुमति; सड़क पर कुर्सी-टेबल और पार्किंग पर रोक …… MS Dhoni Retirement: एमएस धोनी ने IPL को भी कहा अलविदा, अब CSK के मेंटर की संभालेंगे जिम्मेदारी; 19 साल का सुनहरा सफर खत्म ….. मुंबई के जुहू बीच पर छठ महापर्व के आयोजन में पहुंचे अभिनेता सोनू सूद और शेखर सुमन, पूर्वांचल समाज के योगदान को किया सलाम। संजय निरुपम के साथ 20-25 साल पुराने रिश्ते का भी किया जिक्र। …… जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, लश्कर कमांडर लतीफ भट को मार गिराया ….. शिवसेना ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ पर बैन की मांग की है. शिवसेना ने आरोप लगाया है कि इस किताब में वीर सावरकर और मराठी अस्मिता का अपमान किया गया है. शिवसेना नेताओं ने फाड़ी सोनिया गांधी की किताब ….

छत्तीसगढ़ की डांसर का झारखंड में गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

पलामू, 5 मार्च 2024ः झारखंड के पलामू जिले में गैंगरेप की खबर सामने आई है. पुलिस के मुताबिक छत्तीसगढ़ की 21 वर्ष की एक स्टेज कलाकार (डांसर) के साथ उसके 3 सह-कलाकारों ने ही गैंगरेप किया। यह घटना दुमका जिले में एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ गैंगरेप के अगले दिन ही हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स में एसडीपीओ राकेश सिंह ने बताया कि 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह घटना रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर विश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क पर हुई. उन्होंने बताया कि महिला को बेहोशी की हालत में आरोपी छोड़कर मौके से भाग गए. महिला कलाकार छत्तीसगढ़ से पलामू जिले के विश्रामपुर में एक कार्यक्रम के लिए आई थी. कुछ कारणों से वह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया, इसलिए, वह अपने पुरुष सह-कलाकारों के साथ हुसैनाबाद में एक अन्य समारोह के लिए चली गई।

हुसैनाबाद के रास्ते में, उसे आरोपियों ने कुछ नशीला पदार्थ दिया और उसके बाद बारी-बारी से रेप किया. बेहोशी की हालत में पीड़िता को सड़क के किनारे छोड़कर आरोपी भाग गए। पुलिस को घटना की जानकारी मिली जिसके बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और तीसरे व्यक्ति की तलाश जारी है। इससे पहले, शुक्रवार की रात दुमका जिले में एक विदेशी पर्यटक के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी चार आरोपियों को पुलिस ढूंढ रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *