नवरात्रि के 9 दिन और नौ रंग, इन रंगों के कपड़े पहनें, जाने इनका धार्मिक महत्व।

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, नवरात्र के नौ दिनो तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है, शास्त्रों में कहा गया है कि इस पावन पर्व में प्रत्येक दिन एक विशेष देवी स्वरूप की आराधन के साथ-साथ उनके प्रिय रंग के कपड़े पहनने से साधक को अद्भुत फल प्राप्त होते हैं, यह रंग सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और साधक के मन, शरीर और आत्मा को शुद्ध बनाते हैं, आइए जानते हैं नवरात्र के नौ दिन और उनसे जुड़े नौ रंगों का महत्व …..

नवरात्र का पहला दिन ….. इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है, इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है, मां शैलपुत्री को ये रंग प्रिय है, श्वेत रंग शुद्धता व सरलता का पर्याय है, श्वेत रंग आत्मशान्ति एवं सुरक्षा का अनुभव कराता है।
नवरात्र का दूसरा दिन ……. इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है, इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है, लाल रंग उत्साह एवं प्रेम का प्रतीक है, यह रंग भक्तों को शक्ति तथा जीवटता से युक्त करता है।
नवरात्र का तीसरा दिन ….. इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होत है, इस दिन गहरे नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है, नीला रंग समृद्धि एवं शान्ति का प्रतिनिधित्व करता है, नकारात्मक शक्तियों को दूर कर सुरक्षा प्रदान करता है।
नवरात्र का चौथा दिन …….इस दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है, इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है, पीला रंग बुद्धि और ज्ञान का प्रतिक माना जाता है, मनुष्य का चित्त आशान्वित तथा प्रसन्न रहता है।
नवरात्र का पांचवा दिन …… इस दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है, इस दिन हरा रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है, हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है तथा विकास, उर्वरता, शान्ति समृद्धि और स्थिरता की भावना उत्पन्न करता है, हरा रंग जीवन में नवीन आरम्भ को भी प्रदर्शित करता है।
नवरात्र का छठवां दिन …… इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है, इस दिन ग्रे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है, ग्रे रंग धैर्य और विजय का प्रतिक माना जाता है, ये रंग सन्तुलित विचारधारा का प्रतीक है तथा व्यक्ति को व्यावहारिक एवं सरल बनने हेतु प्रेरित करता है।
नवरात्र का सातवां दिन ……. इस दिन मां कालरात्री की पूजा की जाती है, इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है, नारंगी रंग उत्साह, साहस और प्रेरणा का प्रतीक माना जाता है।
नवरात्र का आठवां दिन ……. इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है, इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है, गुलाबी रंग सार्वभौमिक प्रेम, स्नेह तथा सद्भाव का प्रतीक है। यह एक मनमोहक रंग है, जो व्यक्तित्व में आकर्षण उत्पन्न करता है।
नवरात्र का नौवां दिन ……. नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धरात्री की पूजा की जाती है, यह देवी भक्तों को सिद्धियां प्रदान करती हैं, इस दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है, बैंगनी रंग ज्ञान, आध्यात्मिकता और रहस्यमयी ऊर्जा का प्रतीक है, इस दिन बैंगनी वस्त्र पहनने से जीवन में चमत्कारिक फल प्राप्त होते हैं।

Disclaimer : इस आर्टिकल में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है, गौरतलब न्यूज किसी भी तरह से इसकी पुष्टि नहीं करता है।